23 वर्ष बड़े कोचिंग टीचर संग दोस्ती क़े फेर में गई महिला सिपाही की जान.. पुलिस ने किया अरेस्ट
जॉब लगने क़े बाद दूरी बढ़ी तो युवती को टॉर्चर करने लगा था टीचर.. तनाव में युवती ने जान दी
UP क़े कानपुर में यूपी पुलिस की 22 वर्षीय ट्रेनी कांस्टेबल प्रतीक्षा क़े सुसाइड क़े मामले में उसके कोचिंग टीचर विक्रांत सिंह चंदेल को अरेस्ट किया गया है। युवती यहाँ 2021 से कोचिंग कर रही थी। इसी दौरान विक्रांत और प्रतीक्षा के बीच बातचीत होने लगी। जॉब लगी तो दूरिया बढ़ गई..आरोप है इसी बात को लेकर विक्रांत उसे प्रताड़ित करने लगा था। मौत से चंद घंटे पहले दोनों के बीच तीन बार फोन पर बातचीत हुई थी। कॉल डिटेल से पता चला की दोनों की 9 माह में 5000 बार बात हुई। सबसे लम्बी कॉल 3 घंटे की बताई गई है।
