गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की आवश्यकता नहीं.. अफवाहों पर ध्यान न दें: जिला प्रशासन
एटा। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जनपद में गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों पर गैस सिलेंडर, पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता की लगातार निगरानी की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार अपने क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षकों के साथ निरंतर भ्रमणशील रहकर गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में घरेलू रसोई गैस, पेट्रोल तथा डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराई जाएगी और कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटलों, रेस्टोरेंट,मैरिज होम संचालकों आदि को निर्देशित किया है कि वे केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें। घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 05742-234254 पर सूचना दे सकते हैं। गैस बुकिंग से संबंधित समस्या होने पर सैल्स ऑफिसरों से भी संपर्क किया जा सकता है, जिनके दूरभाष नंबर इस प्रकार हैं—
एच०पी०सी०: 8839380230,
आई०ओ०सी०: 8004651251,
बी०पी०सी०: 9795223388।
इसके अतिरिक्त क्षेत्रवार किसी भी समस्या या जानकारी के लिए संबंधित पूर्ति निरीक्षकों से संपर्क किया जा सकता है—
अलीगंज: 8709430838,
जैथरा: 7310891692,
जलेसर: 7455891174,
अवागढ़: 8808680198,
मारहरा व नगर क्षेत्र एटा/मारहरा: 8077075872,
निधौलीकलां: 9897032538,
सकीट: 9412709678,
शीतलपुर हेतु क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी: 7251910000।
जिला पूर्ति अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें।
उन्होंने पुनः स्पष्ट किया कि जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति एवं रिजर्व उपलब्ध है, इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की आवश्यकता नहीं.. अफवाहों पर ध्यान न दें: जिला प्रशासन
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
