कड़ी सुरक्षा में प्रारम्भ हुई पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं अन्य समकक्ष भर्ती परीक्षा 2025, डीएम प्रेम रंजन सिंह ने किया प्रिंट्स गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
———————————
नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए प्रशासन पूर्णतः सतर्क,11 परीक्षा केंद्रों पर व्यापक व्यवस्था
एटा। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की दो दिवसीय उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं अन्य समकक्ष भर्ती परीक्षा 2025 के प्रथम दिवस 14 मार्च को जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न कराई जा रही है,आज पूर्वाह्न जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने नगर स्थित प्रिंटस गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परीक्षार्थियों की जांच आदि के लिए की गई व्यवस्थाओं को भी परखा, उन्होंने भर्ती परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार नकल विहीन,शुचितापूर्ण रूप से भर्ती परीक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रथम सत्र में 10 से 12 बजे के बीच परीक्षा संपन्न कराई जा रही है, दूसरी पाली में अपराहन 3 से 5 बजे के मध्य परीक्षा संपन्न कराई जाएगी यही प्रक्रिया कल दिनांक 15 मार्च को भी दोहराई जाएगी। आज प्रथम पाली में 3120 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 828 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे द्वितीय पाली में 3120 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 820 अनुपस्थित रहे हैं। प्रथम पाली में 2292 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 2300 परीक्षार्थी आज उपस्थित रहे हैं।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद में रिजर्व सहित 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट,15 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, 11 केंद्र व्यवस्थापक एवं 22 सहायक केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा निरंतर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर भर्ती परीक्षा पूर्णत सुरक्षित वातावरण में निर्विघ्न रूप से संपन्न कराई जा रही है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के अतिरिक्त किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित है। सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से कंट्रोल रूम से प्रत्येक परीक्षा केंद्र एवं उनके कक्षाओं की निगरानी की जा रही है परीक्षार्थी को बायोमेट्रिक हाजिरी के उपरांत थी केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की
संदिग्ध गतिविधियों पर सर्विलांस के माध्यम से सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद प्रशासन पूरी मुस्तैदी एवं प्रतिबद्धता के साथ पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष भर्ती परीक्षा को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने हेतु कृतसंकल्पित है।
निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
