राष्ट्रीय लोक अदालत में 50,645 वादों हुआ निस्तारण
एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द की अध्यक्षता में आज दिनांक 14.03.2026 को दीवानी न्यायालय एटा, ग्राम न्यायालय अलीगंज व कलेक्ट्र्ट तथा समस्त तहसील न्यायालयों के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ प्रातः 10:30 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश एटा, अपर जिलाधिकारी एटा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा, अहमद उल्लाह खाँ, पीठासीन अधिकारी, एम०ए०सी०टी०, श्री दिनेश कुमार शर्मा-III, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, मनीषा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष सं0-1 एटा, उपजिलाधिकारी/नोडल अधिकारी (प्रशासन) तथा शशी भूषण कुमार शाण्डिल, निशान्त शैव, नरेन्द्र पाल राना, नोडल अधिकारी, राष्ट्रील लोक अदालत, कामायनी दुबे, सिविल जज(सी0डि0)/प्रभारी-सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा, शीलवंत एवं सुधा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एटा, कमालुद्दीन, अपर जिला जज कक्ष सं0 03 तथा अनिल कुमार-XI, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा, विकास वर्मा, युगल चन्द्र चौधरी, सुरेखा, चारू सिंह, तुषारिका सिंह, आंचल राना, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रियंवदा चौधरी, रजत शाहू, अमित मणि त्रिपाठी, सिविल जज एटा, अभिषेक कुमार-II, अपर सिविल जज (जू०डि०)/किशोर न्याय बोर्ड एटा, मेहा, तनया गुप्ता, मोहित कुमार, गरिमा आर्या, आंचल मलिक, अर्पित त्यागी, जागृति केशरवानी, अपर सिविल जज, सचिन कुमार, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय अलीगंज, योगेश उपाध्याय, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा आदि न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण व सुरक्षाकर्मी आदि उपस्थित रहे।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 63,786 वाद सूचीबद्ध थे, जिसमें से लगभग कुल 50,645 वादों का निस्तारण किया गया जो इस जनपद की अब तक की राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये गये वादों की अधिकतम संख्या है और इस जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय द्वारा कुल-19 परिवारिक मामलों का सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण द्वारा कुल 127 वादों का निस्तारण किया गया व मु०-82293974/- रूपये की क्षतिपूर्ति दिलवायी गयी। स्थाई लोक अदालत एटा द्वारा कुल 03 वादों का, विशेष न्यायाधीश (ई०सी०एक्ट) द्वारा कुल 480 वाद, विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्सक्लूसिव एक्ट) द्वारा कुल 10 वाद एवं 9,000/- अवार्ड, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जलेसर द्वारा कुल 527 एवं 10,520/- जुर्माना, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 2,597 मामलों का निस्तारण किया गया, न्यायिक मजिस्ट्रेट, एटा द्वारा कुल 610 मामलों का निस्तारण किया गया। न्यायाधिकारी, ग्रामीण न्यायालय, अलीगंज, एटा द्वारा कुल 622 मामलों का निस्तारण व अपर सिविल जज (जू०डि०) द्वारा कुल 230 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त राजस्व एवं प्रशासन द्वारा कुल 42,659 लम्बित / प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया गया और सभी बैंकों के द्वारा 473 मामलों का निस्तारण कर 07 करोड़ 61 लाख 62 हजार रूपये की धनराशि वसूली हेतु निश्चित की गयी, जिसमें से मौके पर 03 करोड़ 87 लाख 37 हजार रूपये की ऋण वसूली कर बैंकों द्वारा लोन मामलों का निस्तारण किया गया।
