उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेटी की लव मैरिज से नाराज़ पिता ने घर आए दामाद को पीट पीटकर मार डाला। बेटी अपने पति को बचाने आई तो उसे भी पीट पीटकर अधमरा कर दिया गया।
प्रतापगढ़ के सांगीपुर निवासी विष्णु यादव (30) ने चार साल पहले आशियाना सेक्टर आई में रहने वाले अधिवक्ता डॉ. तीरथराज सिंह की बेटी साक्षी से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन पहले ससुराल में आना जाना हुआ था।
विष्णु यादव पत्नि साक्षी संग ससुराल आए थे। यहाँ ससुर डॉ. तीरथराज सिंह से विवाद हुआ। ससुर ने दूसरी 4 बेटियों के साथ मिलकर हमला किया और दामाद को मौत की नींद सुला दिया।
पुलिस ने एडवोकेट बेटियों राधा, रत्ना, ज्योति समेत एक नाबालिग बेटी के साथ ससुर डॉ. तीरथराज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
बेटी की लव मैरिज से नाराज़ पिता ने घर आए दामाद को पीट पीटकर मार डाला
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
