ब्लैकमैलिंग के फेर में पुरानी प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की जान गई , 18 बच्चों का पिता था मृतक
UP के प्रतापगढ़ में प्रेमिका सुमन गौतम से मिलने गए पूर्व प्रधान गुल हसन (50) की हत्या करके लाश को बोरे में पैक कर दिया गया। गुल हसन अपनी पुरानी प्रेमिका को दबाव बनाकर मुलाक़ात के लिए बुलाता रहता था।
विवाहिता सुमन गौतम अपने मायके जेठवारा बगियापुर आई थी। उसी रात उसने पूर्व प्रधान को मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि पहले से योजना के तहत वहां महिला का भाई अतुल गौतम और उसका दोस्त अरुण गौतम भी मौजूद थे। जैसे ही गुल हसन वहां पहुंचे, तीनों ने मिलकर उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरकर नहर किनारे फेंक दिया था।
बताया जा रहा है कि मृतक ने दो शादियां की थीं और दोनों पत्नियों से कुल 18 बच्चे हैं। परिवार के सभी सदस्य एक साथ रहते हैं।
