महिलाओं की सुरक्षा जागरूकता हेतु “रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट” (Run For women Empowerment) दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
एटा। शासन की मंशानुरूप दिनांक 19.03.2026 से प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने व उन्हें जागरूक करने के दृष्टिगत मिशन शक्ति कार्यक्रम के पांचवें फेज (द्वितीय चरण) के तहत 30 दिवसीय अभियान का शुभारम्भ हुआ है। इसी क्रम में आज दिनांक 28.03.2026 को मिशन शक्ति-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा जागरूकता हेतु “रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट” (Run For women Empowerment) दौड़ आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइंस एटा से हरी झंडी दिखा कर दौड़ की शुरुआत की गई।
मिशन शक्ति – 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत “रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट” दौड़ का “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” जैसे नारों के साथ आयोजन किया गया, जिसके द्वारा आम जन में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के संदेश दिया गया, दौड़ में महिला पुलिस कर्मियों ने बढ़–चढ़ कर हिस्सा लिया। आयोजित दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को आत्मविश्वास और स्वावलंबन की ओर प्रेरित करना, और समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा बताया गया कि इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह दौड़ केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने के हमारे सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन है। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षित और स्वतंत्र महिला ही एक विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकती है
