थाना मलावन पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने व वीडियो वायरल कर देने की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
___________________________
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने व वीडियो वायरल कर देने की घटना में पंजीकृत मुअसं– 39/26 धारा 191(2),333,115(2),352,351(3),318(2),64(1) बी0एन0एस0 व 66ई, 67 सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम में वांछित अभियुक्त रियाज खान उर्फ छोटे पुत्र भीखे निवासी ग्राम पीपल खेड़िया कन्होली डेरा बंजारा थाना रिजोर जनपद एटा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. रियाज खान उर्फ छोटे पुत्र भीखे निवासी ग्राम पीपल खेड़िया कन्होली डेरा बंजारा थाना रिजोर जनपद एटा।
