थाना अवागढ़ साइबर क्राइम टीम द्वारा 99,999 रुपये की पूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अवागढ़ साइबर हैल्प डैस्क टीम द्वारा आवेदक के खाते से 99,999 रुपए की धनराशि का फ्रॉड हुआ था। जिस संबंध में दिनांक 03.01.2026 को आवेदक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई।
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा द्वारा थाना अवागढ साइबर क्राइम टीम को प्रकरण की जांचकर आवेदक की समुचित मदद करने हेतु निर्देशित किया गया, थाना अवागढ साइबर क्राइम टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते में 99,999 रुपये की संपूर्ण धनराशि वापस करायी गयी है। पीडित द्वारा थाना अवागढ़ साइबर हैल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
साइबर हैल्प डैस्क टीम:
1. प्र0 नि0 अखिलेश दीक्षित
2. उ0नि0 शिवा जादौन
3. का0 दीपक कुमार
4. म0का0 अनुराधा राणा
