एटा मेडिकल कॉलेज में सीएसएसडी यूनिट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता,स्वच्छता व सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम
एटा। जनपद के वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में आज सेंट्रल स्टेराइल सप्लाई डिपार्टमेंट (CSSD) यूनिट का शुभारंभ माननीय विधायक सदर विपिन वर्मा ‘डेविड’ द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह यूनिट अस्पताल में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बलवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्र, नोडल अधिकारी डॉ. मोनू यादव सहित अन्य वरिष्ठ प्रोफेसर, (HOD), मीडिया प्रतिनिधि एवं स्टाफ adi उपस्थित रहे।
मा0 विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि एटा का मेडिकल कॉलेज लगातार नई-नई आधुनिक सुविधाओं को आमजन के बेहतर उपचार हेतु समर्पित कर रहा है। CSSD यूनिट के शुरू होने से ऑपरेशन थिएटर एवं अन्य चिकित्सा प्रक्रियाओं में उपयोग होने वाले उपकरणों की उच्च स्तरीय सफाई व स्टेरिलाइजेशन सुनिश्चित होगा, जिससे मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
प्रधानाचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि इस यूनिट के माध्यम से अस्पताल में संक्रमण की रोकथाम को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं चिकित्सा स्टाफ ने इस पहल को जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर बताया।
एटा मेडिकल कॉलेज में सीएसएसडी यूनिट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता,स्वच्छता व सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
