बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई
एटा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास, शांति नगर, एटा में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ. दिनेश वशिष्ठ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, छात्रावास अधीक्षक, प्रभारी छात्रावास अधीक्षक, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के कोर्स कोऑर्डिनेटर सहित समाज कल्याण विभाग के समस्त कार्मिकों ने सहभागिता की। इसके साथ ही छात्रावास में निवासरत छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण सत्यम त्रिपाठी, मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक समरसता एवं शिक्षा के प्रति समर्पण को प्रेरणास्रोत बताया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं विचारों पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के अंत में सभी in छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया तथा सफल आयोजन के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।
बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
