दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे फ्रॉड को अरेस्ट किया है जो फेक नाम से सोशल मीडिया पर अकॉउंट बनाकर 500+ लड़कियों को लव ट्रेप मे फंसाकऱ उनका शोषण करता था। वेस्ट बंगाल के परगना जिले का रहने वाला आनंद कुमार डेटिंग और मैट्रिमोनियल ऐप्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को फंसाता था। उन्हें मुलाक़ात के नाम पर होटल मे बुलाता।
500 से ज्यादा महिलाओं से की ठगी…
आरोपी खुद को डॉक्टर, वकील, बिजनेसमैन, फिल्म प्रोड्यूसर बताकर ठगी करता था। अब तक 500 से ज्यादा महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया। आरोपी के पास से करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी और वसूली का खुलासा हुआ है। कुछ की प्राइवेट फोटो व वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करता था।
