12वें “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइंस एटा में योग शिविर का आयोजन कर योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया योगाभ्यास।
♦️ एसएसपी एटा ने कहा, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए योग है सबसे उत्तम क्रिया।
♦️ एसएसपी द्वारा योग प्रशिक्षक एवं उनके सहयोगियों को प्रशस्ति प्रत्र देकर किया सम्मानित।
एटा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स एटा में “Yoga for Healthy Ageing” थीम के तहत योग शिविर का आयोजन कर योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन आदि का अभ्यास कराया तथा कपालभाति, नाड़ी शोधन, भ्रामरी एवं शीतली प्राणायाम का भी अभ्यास कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डा० इलामारन जि. के सान्निध्य में समस्त पुलिस कर्मियों ने योग, ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
एसएसपी एटा ने कहा योग आसन आपको अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करने और वर्तमान में मौजूद रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। योग में गहरी साँस लेने की तकनीकें शामिल हैं जो मन को शांत करती हैं, जिससे आपको स्थिरता और शांति का एहसास होता है। यह आपको व्यक्तिगत चुनौतियों पर अंतर्दृष्टि और स्पष्टता प्रदान करता है। साथ ही उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को इस अवसर का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। एसएसपी एटा द्वारा योग प्रशिक्षक एंव उनके सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग मौजूद रहे। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों पर जनपदीय पुलिस द्वारा योगाभ्यास किया गया।
