एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लापरवाही से दूसरों की जान को खतरे में डालने के मामले में वाँछित चल रहे 25000 रुपए के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधिययों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 284/26 धारा 125, 125बी बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट में वाँछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को लाइसेंसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. दीपक गुप्ता उर्फ विनय कुमार पुत्र दिनेश कुमार गुप्ता निवासी दिनेश नगर थाना कोतवाली नगर एटा
बरामदगी-
1. एक लाइसेंसी पिस्टल
