ऑपरेशन आयुध के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
एटा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र तथा शस्त्र फैक्ट्री के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आयुध” के तहत क्षेत्राधिकारी अलीगंज के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04.07.2026 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त सुधीर कुमार पुत्र नेकराम निवासी ग्रेवर असदुल्लापुर थाना अलीगंज एटा उम्र करीब 42 वर्ष को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए 03 बने-अधबने अवैध तमंचों, कारतूस तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पूर्व में भी शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए गिरफ्तार किया जा चुका है।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि वह 2019 में शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने के कारण जेल गया था। जेल से आने के बाद वह बीमार पड़ गया। करीब 3-4 माह पूर्व जनपद बदायूँ का रहने वाला दीपक उर्फ प्रदीप अभियुक्त सुधीर से मिला और सुधीर से दोबारा से तमंचे बनबाने का काम शुरु करवाया। दीपक उपरोक्त अभी तक 4-5 तमंचे ही लेकर गया है। दीपक ने पता व फोन नंबर अभियुक्त को नहीं दिए हैं। दीपक अभियुक्त के घर आकर ही तमंचे लेकर गया था। अभियुक्त लोहा मंडी एटा व फर्रुखाबाद से तमंचा बनाने का सामान खरीदता है। बीमार होने के कारण अभियुक्त कम मात्रा में ही तमंचे बना पाया है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
1. अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।
2. अभियुक्त पुराने खराब तमंचे सही करने का कार्य भी करता है।
3. अभियुक्त तमंचे बनाकर एटा तथा आसपास के जनपदों में बेचते हैं और अपने शौक मौज पूरा करता है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1. सुधीर कुमार पुत्र नेकराम निवासी ग्रेवर असदुल्लापुर थाना अलीगंज एटा उम्र करीब 42 वर्ष
अभियुक्त सुधीर कुमार का आपराधिक इतिहास-
1. मुअस0- 42/2019 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम
2. मुअसं- 152/2026 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम
बरामदगी-
1. दो बने हुए तमंचे 315 बोर
2. एक अधबना तमंचा
3. एक जिंदा कारतूस 315 बोर
4. एक खोखा कारतूस 315 बोर
5. 09 कारतूस के पैंदी वाले हिस्से
6. 09 तमंचे की नाल व भारी मात्रा में तमंचा बनाने के उपकरण
