थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने के मामले में वाँछित 15 हजार रुपए का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधिययों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0 550/25 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद एटा* में वाँछित चल रहे 15,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को आज दिनांक 02.08.2026 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. आलोक यादव पुत्र सुरेन्द्र पाल निवासी 118 गलारपुर दहेलिया थाना अलीगंज जनपद एटा उम्र 36 वर्ष
