थाना रिजोर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना रिजोर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों 1. अमित पुत्र महाराज सिह निवासी पृथ्वीपुर थाना कोतवाली देहात एटा 2. शैलेन्द्र पुत्र श्री कृष्ण निवासी जार थाना रिजोर एटा 3. श्याम मोहन पुत्र यादराम निवासी जार थाना रिजोर एटा को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रिजोर पर मु0अ0सं0 126/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के मामला पंजीकृत कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1. अमित पुत्र महाराज सिह निवासी पृथ्वीपुर थाना कोतवाली देहात एटा
2. शैलेन्द्र पुत्र श्रीकृष्ण निवासी जार थाना रिजोर एटा
3. श्याम मोहन पुत्र यादराम निवासी जार थाना रिजोर एटा
बरामदगी–
1. एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस (315 बोर)
2. एक बन्दूक व एक जिन्दा कारतूस (315 बोर)
3. एक तमंचा (12 बोर)
