एटा– क्षेत्राधिकारी नगर और नायब तहसीलदार द्वारा महिला थाना और सीडब्ल्यूसी की संयुक्त टीम सहित OYO होटल में की गई छापेमारी, तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में 03 सितंबर को क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह द्वारा नायब तहसीलदार आकाश लावण्य, थाना कोतवाली देहात पुलिस, महिला थाना पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सहित थाना कोतवाली देहात की लिप्टन चौकी क्षेत्र में स्थित NK रिलैक्स OYO होटल में छापेमारी की गई जिसमें तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिसके बाद होटल को सील कर दिया गया। उक्त महिलाओं से पूछताछ जारी है।
