थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा 05 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए किया गया गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ तथा सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तों को ताश के पत्तों व 1240 रुपये सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर पर मुअस0-90/2026 धारा-13 जी एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता–
1. मनोज पुत्र विश्वनाथ निवासी गढी वैश्यान कस्वा व थाना राजा का रामपुर जनपद एटा
2. रामू पुत्र राजवीर निवासी मौ0 मालियान कस्वा व थाना राजा का रामपुर जनपद एटा
3. अंकित पुत्र अतर सिंह निवासी मौ0 मालियान कस्वा व थाना राजा का रामपुर जनपद एटा
4. रोहित पुत्र राजवीर निवासी मौ0 मालियान कस्वा व थाना राजा का रामपुर जनपद एटा
5. गौरव पुत्र रामवीर निवासी मौ0 मालियान कस्वा व थाना राजा का रामपुर जनपद एटा
बरामदगी-
1. 1240 रुपये
2. 52 ताश के पत्ते
