आयुष विभाग द्वारा ग्यारहवें आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत निशुल्क वृहद आयुष चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
एटा। आयुष विभाग एटा की तरफ से ग्यारहवें आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद एटा में निशुल्क वृहद आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन आयुर्वेद, यूनानी एवं होमियोपैथी चिकित्सकों द्वारा किया गया | चिकित्सा शिविर का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा गुप्ता जी के द्वारा भगवान धन्वन्तरि फोटो पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया । इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पंकज गुप्ता, अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह , क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अमित गुप्ता, जिला होमियोपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ लता मंगलानी, नोडल अधिकारी आयुर्वेद दिवस डॉ अनुज कुमार सिंह , डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ विपुल विक्रम, डॉ नैंसी अग्रवाल, डॉ मधुवन किशोर,डॉ रूपेश, डॉ मुकेश कुमार, व्यासमुनी पाठक जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एवं आयुष विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा गुप्ता जी के द्वारा लोगों को स्वास्थ जीवन शैली अपनाने और आयुर्वेद दिनचर्या आदि का पालन करने के लिए कहा गया।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एटा डॉ अमित गुप्ता ने बताया के शिविर में आयुर्वेद यूनानी एवं होमियोपैथी चिकित्सकों के द्वारा कुल 390 रोगियों को चिकित्सा लाभ दिया गया एवं जनपद एटा की समस्त आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सालयों के द्वारा चिकित्सा शिविरों एवं योग शिविरों का आयोजन किया गया ।
