थाना मारहरा पुलिस द्वारा बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का स्टॉक करने पर एक अभियुक्त को अवैध पटाखों सहित किया गया गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय़ व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह के कुशल नेतृत्व मे पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री और पटाखा भंडारण करने वाले गोदामों में हो रही विस्फोट की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा कस्बा मारहरा में मार्केट के पास आबादी क्षेत्र में टीनशेड के बने गोदाम में बिना लाइसेंस के 29 कार्टून पटाखे (जिनका वजन करीब 175 किग्रा व अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रूपये) का भण्डारणकरने वाले अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र रामभरोस लाल निवासी मौहल्ला चौबदार कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मुअसं0- 181/2026 धारा- 9(B)1(b) विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. प्रमोद कुमार पुत्र रामभरोस लाल निवासी मौहल्ला चौबदार कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा
बरामदगी
1. 29 कार्टून पटाखे जिनका वजन करीब 175 किग्रा व अनुमानित कीमत 03 लाख रूपये
