निर्विरोध चुने जाने के बाद पहली बार एटा पहुंचे राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह लोधी: सदर विधायक विपिन वर्मा ‘डेविड’ के आवास पर किया गया जोरदार स्वागत…
एटा। रविवार को देर शाम को राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह निर्विरोध चुने जाने के बाद पहली बार एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के आवास पर पहुंचे। एटा सदर विधायक के आवास पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड व उनके बड़े भाई साहब माननीय प्रजापालन वर्मा पूर्व विधायक द्वारा पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं व मंडल अध्यक्षों व और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर सांसद ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उसके बाद प्रेस वार्ता की उन्होंने कहा कि अपनों बीच मिला अपनापन और प्यार उनके लिए यादगार है। सबसे पहले उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पंकज गुप्ता एङ , प्रदीप भामाशाह, नाथूराम वर्मा प्रधान,शिवा प्रधान, प्रमोद लोधी,नरेश प्रधान, शैलेन्द्र, युवराज सिंह, अयोध्या वर्मा ,शल खितोलिया, ब्रजेश गुप्ता, प्रदीप महाजन, नितिन गुप्ता, गजेन्द्र शर्मा, प्रमोद गिरीं, शुभम् राजपूत, अभिनेंद्र राजपूत, मानपाल सिंह ठेकेदार, अमित राजपूत के अलावा लोगों ने राज्य सभा सांसद का स्वागत किया।
