एसएसपी डॉ0 इलामारन जि. द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-06 का पुलिस लाइंस से किया गया शुभारंभ
____________________________
एटा पुलिस ने निकाली मिशन शक्ति जागरूकता रैली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना, रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र– छात्राओं ने किया प्रतिभाग।
_____________________________
एटा। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद के साथ पुलिस लाइंस एटा से मिशन शक्ति 6.0 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद एटा में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भव्य पैदल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस लाइन एटा से हुआ, जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, महिला सशक्तीकरण तथा बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा महिला संबंधी अपराध की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
रैली के माध्यम से यह संदेश भी प्रसारित किया गया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित, भयमुक्त और सम्मानजनक वातावरण का निर्माण करने हेतु जनसहभागिता आवश्यक है। महिला सुरक्षा से संबंधित मामलों में जागरूकता, संवेदनशीलता तथा समय पर सहायता उपलब्ध कराना मिशन शक्ति अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
एटा पुलिस की अपील: जनपद एटा पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील है कि महिला सुरक्षा से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी होने पर पुलिस को अवगत कराएं तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अरुण कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री किशन लाल गौतम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
*जनपद एटा पुलिस — महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध।*
