वकील को थप्पड़ मारने वाली डीएसपी अंजू यादव APO, मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई:
राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में वकील बाबूलाल बागड़िया को थप्पड़ मारने के मामले में ट्रैफिक डीएसपी अंजू यादव पर कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर अंजू यादव को एपीओ कर दिया गया है। इस मामले ने प्रदेशभर में वकील समुदाय के बीच नाराजगी पैदा कर दी थी। घटना के बाद डीएसपी अंजू यादव ने वकील से माफी भी मांगी थी। वकील बाबूलाल ने उन्हें माफ कर दिया, लेकिन वकील समुदाय इस मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़ा रहा। आखिरकार, मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए डीएसपी को एपीओ कर दिया। #AnjuYadav #RajasthanPolice #Advocates #followers
