Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राष्ट्रीयव्यापार

IDBI बैंक के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारी-अधिकारी लामबंद, सरकार को देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

admin
Last updated: अक्टूबर 15, 2026 8:57 अपराह्न
By admin 4 Views
Share
5 Min Read
SHARE

IDBI बैंक के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारी-अधिकारी लामबंद, सरकार को देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । लाभ में चल रहे सरकारी बैंक को निजी हाथों में सौंपने के फैसले पर उठे सवाल, कर्मचारी संगठनों ने फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की । केंद्र सरकार द्वारा IDBI बैंक के निजीकरण की दिशा में उठाए गए कदम को लेकर बैंकिंग क्षेत्र में विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बैंक के प्रस्तावित विनिवेश को लेकर आर्थिक जगत में चर्चा तेज हो गई है। बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों ने सरकार के इस फैसले पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग व्यवस्था और कर्मचारियों के भविष्य के लिए चिंताजनक बताया है।

बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों का कहना है कि एक ओर केंद्र सरकार देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान करती है, वहीं दूसरी ओर देश के महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। संगठनों ने सवाल उठाया है कि जब IDBI बैंक लगातार पांच वर्षों से लाभ अर्जित कर रहा है और सरकार को लाभांश भी दे रहा है, तो ऐसे संस्थान के निजीकरण की आवश्यकता क्यों है? बैंक कर्मचारी संगठनों के अनुसार, IDBI बैंक देश की आर्थिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण संस्थान है। बैंक के लगातार लाभ में रहने के बावजूद इसके निजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाना कई सवाल खड़े करता है। उनका मानना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का उद्देश्य केवल लाभ कमाना नहीं, बल्कि आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और समाज के कमजोर वर्गों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना भी है।

कर्मचारी संगठनों ने आशंका जताई है कि बैंक के निजी हाथों में जाने से कर्मचारियों की सेवा शर्तों, रोजगार की सुरक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इससे बैंक में कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ उन पर आश्रित परिवारों की आजीविका और भविष्य को लेकर भी अनिश्चितता बढ़ गई है ।
IDBI बैंक के विनिवेश को लेकर कनाडाई मूल के भारतीय कारोबारी प्रेम वत्स से जुड़ी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स की संभावित भूमिका भी चर्चा में है। इस संबंध में विनिवेश की मौजूदा स्थिति, खरीदार की हिस्सेदारी और लेन-देन की शर्तों की आधिकारिक पुष्टि के आधार पर ही अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। बैंक कर्मचारी संगठनों ने सार्वजनिक क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण वित्तीय संस्थान के स्वामित्व में बदलाव को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है।
फैसला वापस नहीं हुआ तो कर्मचारी और उनके परिवार देशव्यापी आंदोलन करेंगे । बैंक यूनियन के अध्यक्ष सौरव कुमार और महासचिव विट्ठल कोटेश्वर राव ने इस फैसले का विरोध करते हुए सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। संगठन की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि सरकार उनकी मांग पर विचार नहीं करती है, तो बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे। विरोध को व्यापक रूप देने के लिए अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल और आंदोलन का विकल्प भी अपनाया जा सकता है।

- Advertisement -

You Might Also Like

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों में तेजी, जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों के द्वितीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
वकील को थप्पड़ मारने वाली डीएसपी अंजू यादव पर सीएम ने की कार्यवाही

संगठन का कहना है कि कर्मचारी अपने रोजगार, सेवा सुरक्षा और सार्वजनिक बैंकिंग व्यवस्था की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे। जरूरत पड़ने पर कर्मचारी अपने परिवारों के साथ भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। IDBI बैंक के प्रस्तावित निजीकरण का मुद्दा अब केवल एक बैंक के स्वामित्व में बदलाव तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की भूमिका, आर्थिक नीतियों और रोजगार सुरक्षा से भी जुड़ गया है। बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों ने सरकार से मांग की है कि वह इस फैसले पर पुनर्विचार करे और देश की जनता तथा बैंक कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दे। अब देखना होगा कि केंद्र सरकार बैंक कर्मचारी संगठनों की मांगों पर क्या रुख अपनाती है और IDBI बैंक के विनिवेश को लेकर आगे क्या निर्णय लिया जाता है। विरोध दर्ज करने वालों में कर्मचारी यूनियन यूनिट से राजकुमार सिंह,कपिल सिंगला,माधुरी कुमारी, राहुल, गगन यादव,लालतेन्दु केशरी, जयकला, फ़नीन्द्र, पीयूष मौर्य, राजीव श्रीवास्तव, रमेश चंद्र यादव,शलभ सोनकर, विपिन जयसवाल,आजाद बहादुर सिंह, दीपक सिंह आदि ।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों में तेजी, जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों के द्वितीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

गौ आश्रय स्थलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने दिए सख्त निर्देश

अक्टूबर 14, 2026
Life Styleअलीगढ़

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, माइक्रो प्लान के अनुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली

अक्टूबर 14, 2026
Life Styleअपराध

शिवा की संदिग्ध मौत के केस में नया ट्विस्ट! कारोबारी शिवा और श्रद्धा दुबे की बातचीत का ऑडियो वायरल, अफसर का नाम लेकर धमकाने का दावा

अक्टूबर 14, 2026
Life Styleअपराध

यूट्यूबर अश्वी यादव समेत सात लोगों पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज

अक्टूबर 14, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

मंदिर में खूनी वारदात: 81 वर्षीय पुजारी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

अक्टूबर 14, 2026
अलीगढ़आगरा

मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने तथा मृतक, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट नामों का नियमानुसार निराकरण करें : जिला निर्वाचन अधिकारी

अक्टूबर 13, 2026
अलीगढ़आगरा

डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कुनावली एवं जिरसमी स्थित निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास तथा पीएसी परिसर में निर्माणाधीन भवनों का किया औचक निरीक्षण

अक्टूबर 13, 2026
अलीगढ़आगरा

प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति के प्रभावित 435 किसानों को ₹21.86 लाख की अनुदान राशि प्रदान की गई 

अक्टूबर 12, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।