
गोवा में आयोजित होने वाली भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival Of India) में केंद्र सरकार ने नए ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ (Indian Personality Of The Year) अवॉर्ड का ऐलान किया है।
बता दें, कि इस बार यह अवॉर्ड हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) तथा CBFC के चेयरमैन प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) को दिया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री (Union Minister of Information and Broadcasting) अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने गुरुवार (18 नवंबर 2021 )को इस बात की जानकारी दी।
इस बार गोवा में आयोजित होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival Of India) में सरकार ने नए अवार्ड का ऐलान किया है। जिसका नाम ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ (Indian Personality Of The Year) अवॉर्ड होगा। इस बार ये अवॉर्ड हेमा मालिनी (Hema Malini) और Central Board of Film Certification (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) को दिया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने आज एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।
इस संबंध में समाचार एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट के मुताबिक, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि गोवा में 20 नवंबर से 28 नवंबर 2021 के बीच भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन होगा।
Hema Malini and Prasoon Joshi will be honoured with the ‘Indian Film Personality of the Year’ award at the International Film Festival of India (IFFI) to be organised between Nov 20 & Nov 28 in Goa: I&B Minister Anurag Thakur pic.twitter.com/cq34DskVet
— ANI (@ANI) November 18, 2021
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
