20 से अधिक पुलिसकर्मी महिलाओं को शादी का झांसा देकर, उनसे ठगी करने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
DELHI पुलिस ने 23 वर्ष क़े विक्रांत तोमर को अरेस्ट किया है। वह लग्जरी गाड़िया और महंगे शौक दिखाकर लड़कियों को फंसाता। खास बात यह है की 20 से ज्यादा शिकार युवा पुलिसवाली बनी। जिन्हे उसने अपने लग्जरी लाइफस्टाइल में फंसा शादी का वादा किया। 24 लाख ₹ की ठगी की भी पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक ही बैच की महिला पुलिसकर्मियों को निशाना बनाता था। वह महंगी कारों और आलीशान जिंदगी की फोटो दिखाकर उनका भरोसा जीतता था। इसके बाद शादी का वादा करके अलग-अलग बहाने से उनसे पैसे मांगता था. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में विक्रांत को बुराड़ी से गिरफ्तार किया है। खुलासा हुआ की आरोपी आठ घंटे के लिए लग्जरी कारें किराये पर लेता था और उन्हीं कारों में महिला कांस्टेबलों को घुमाने ले जाता था। OneX’ बेटिंग ऐप से जुड़े अकाउंट्स की जांच.. पुलिस को शक है कि ठगी से मिले पैसों के लेन-देन में ‘OneX’ बेटिंग ऐप से जुड़े अकाउंट्स का इस्तेमाल किया गया। जांच में अब पैसों के लेन-देन का पता लगाया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि पैसे किन खातों में भेजे गए और उनका इस्तेमाल कहां किया गया।
