भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर, 26 लोगों की मौत
टक्कर के बाद बस के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए काटनी पड़ी बस
असम के काजीरंगा में तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 26 लोगों की मौत हो गई है।
रेस्क्यू के लिए काटनी पड़ी बस
टक्कर के बाद कई यात्री बस के अंदर फंस गए। राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। यात्रियों और शवों को बाहर निकालने के लिए क्षतिग्रस्त बस को काटना पड़ा।
बस में कितने लोग थे, अभी साफ नहीं
हादसे के वक्त मिनी बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
#BusAccident
#kazirangaaccident
#Kaziranga
