
मुरादाबाद: भाजपा नेत्री ने किया चाइल्ड सेक्स रैकेट का खुलासा
Moradabad Me Sex Racket Ka Khulasa: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद (District Moradabad) की थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन (railway station) के पास रात्रि लगभग 11 बजे रेलवे स्टेशन परिसर में भीख मांगने वाले बच्चों (begging children) को नशा सुंघाकर अप्राकृतिक कार्य कराने वाला गैंग पकड़ा गया है।
इस घटना को वहां से गुजर रही भाजपा नेत्री (BJP leader) ने देखा कि एक लग्जरी गाड़ी में एक युवक भीख मांगने वाले बच्चों को ले जा रहा है। संदेह होने पर उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी कुछ शक होने पर उक्त नेत्री ने पुलिस (UP Police) को बुला कर आरोपी व बच्चे को पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच गैंग के लीडर ने पुलिस की गिरफ्त में आरोपी को छुड़ाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दी।
फिर भी पुलिस अनजान बन रही
आरोपी एक नामचीन एक्सपोर्ट फार्म का ड्राइवर (export farm driver) है। इस बाबत जब मीडिया (Media) ने सीओ सिटी अनिल कुमार यादव (CO City Anil Kumar Yadav) से बात की पहले तो उन्होंने इस केस के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। जब उन्हें बताया गया कि कि मीडिया के पास वीडियो क्लिपिंग एविडेंस है।
बच्चों को किडनैप की बात आग की तरह फ़ैल गई
तब उन्होंने बताया कि जांच चल रही है। मीडिया ने उनसे कहा कि हम लोगों को बच्चों के और आरोपी की फोटोज करवा दें। तब उन्होंने उसके लिए मना करते हुए कहा कि अभी जांच की जाएगी। भीख मांगने वाले बच्चों को किडनैप की बात आग की तरह नगर में फैल गई।
अधिकारी मौन व्रत धारण किए हुए हैं
रात्रि ग्यारह बजे से शाम तीन बजे तक मीडिया पुलिस अधिकारियों से संपर्क में लगातार है कि कुछ खुलासा हो परंतु योगी की मुरादाबाद पुलिस (Moradabad Police) के अधिकारी मौन व्रत धारण किए हुए हैं। अब देखना ये है कि नामचीन एक्सपोर्ट फार्म के स्वामी का ड्राइवर इन भीख मांगने वाले बच्चो को क्यों ओर कहां लेकर जा रहा था और मुरादाबाद पुलिस इस मामले को क्या रंग देकर खुलासा करेगी या ये केस भी गुमनामी में गुम हो जाएगा।
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
