
आर्यन खान (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)
आर्यन खान (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)
Aryan Khan Bail: मुंबई क्रूज ड्रग केस (Mumbai Cruise Drugs Case) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी (NCB) द्वारा हिरासत में लिए गए आर्यन खान को आज आखिरकार जेल से रिहा कर दिया जाएगा। आर्यन की रिहाई के लिए पुलिस अधिकारियों ने सुबह 5.30 बजे ही आर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail) से बाहर लगे बेल बॉक्स को खोलकर जमानती आदेश ले लिए हैं। वैसे आर्यन खान की जमानत कल ही होने वाली थी। लेकिन शुक्रवार को रिहाई की फॉर्मेलिटीस (Formalities) न पूरी हो पाने की वजह से एक और रात आर्यन को जेल (Aryan Khan Ko Jail) में ही बितानी पड़ी।
लेकिन आज करीब 25 दिनों से ज्यादा के इंतजार के बाद शाहरुख खान के बेटे (Shah Rukh Khan Son) आर्यन खान (Aryan Khan) की घर वापसी होने जा रही है। रेव पार्टी पर एनसीबी की रेड (NCB Ki Raid) के बाद आर्यन को 3 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद आर्यन की जमानत (Aryan Khan Ki Jamanat) के लिए कई बार कोशिशें की गईं। लेकिन हर बार कोर्ट की ओर से याचिका को खारिज कर दिया गया। लेकिन शुक्रवार को आर्यन को बेल देने के आदेश हाईकोर्ट (High Court) ने दे दिए। हालांकि कल रिहाई की प्रक्रिया पूरी न हो पाने की वजह से आर्यन खान को कल जेल से राहत नहीं मिल सकी थी।
शर्तों के साथ कोर्ट ने दी जमानत
बताया जा रहा है कि आर्यन खान आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जेल से बाहर निकल सकते हैं। वैसे आपको बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को कुछ शर्तों पर जमानत दी है। कोर्ट ने शर्त रखी है कि आर्यन खान अब मुंबई छोड़कर कहीं बाहर नहीं जा सकते। इसके साथ ही आर्यन को अपना पार्सपोर्ट भी जमा करना होगा। हर शुक्रवार को आर्यन की पेशी एनसीबी के सामने होगी। इसके साथ ही कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर किसी तरह की बयानबाजी न करने के लिए आर्यन खान को कहा गया है।
आर्यन खान का होगा भव्य स्वागत
शुक्रवार को हाईकोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका (Aryan Khan Ki Jamanat Yachika) स्वीकार कर ली। इस खबर के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के घर जश्न का माहौल है। किंग खान ने अपने बेटे के स्वागत के लिए ‘मन्नत’ को दुल्हन की तरह सजवाया है। खबरें ये भी हैं कि आर्यन की रिहाई की खबर सामने आने के बाद सलमान खान, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी जैसे कई सेलेब्स ने शाहरुख को तुरंत फोन कर बधाई दी है। जाहिर है कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस दुख की घड़ी में खुलकर शाहरुख और आर्यन को अपना समर्थन दे रहे थे।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
