
सनी देओल की ग़दर (फोटो : सोशल मीडिया )
सनी देओल की ग़दर (फोटो : सोशल मीडिया )
Sunny Deol Gadar2: बॉलीवुड के सुपस्टार सनी देओल (Sunny Deol ) काफी समय से अपनी राजनीति के चलते चर्चा में बने हुए थे । लेकिन इस बार एक्टर के सुर्ख़ियों में आने की वजह उनकी अपकमिंग फिल्म हैं । जी हां, करीब 20 साल बाद (20 saal baad) एक बार फिर सनी देओल ‘ग़दर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha ) का सीक्वल लेकर आए हैं । इस फिल्म से एक बार फिर सनी देओल बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री लेने वाले हैं । कुछ देर पहले ही एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म ‘ग़दर 2’ (Gadar2) का मोशन पोस्टर रिलीज (motion poster release) किया है । इसके बाद से ही फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है ।
‘ग़दर 2’ (Gadar2) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हलचल देखी जा रही हैं । दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं । 15 अक्टूबर दशहरे के शुभ अवसर पर इस फिल्म का बड़ा एलान किया गया है । इससे पहले फिल्म ‘ग़दर’ ने दर्शकों के बीच अपनी ऐसी छाप छोड़ी है कि अब तक ऐसी दूसरी कोई फिल्म नहीं बन पाई । इस फिल्म के प्रति लोगों की दीवानगी अब भी देखी जा सकती है ।
सनी देओल ने शेयर किया ये पोस्टर (share kiya poster)
आपको बता दें कि इस सुपरहिट फिल्म में न केवल सनी देओल बल्कि अभिनेत्री अमीषा पटेल भी नज़र आने वाली हैं । इसका खुलासा इस मोशन पोस्टर में हुआ है । सनी देओल ने इस फिल्म के मोशन पोस्टर को रिलीज करते हुए लिखा है कि दो दशकों के बाद आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। दशहरा के अवसर पर ‘ग़दर2’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया है । अंत में उन्होंने लिखा है कथा जारी है…
इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच ज़बरदस्त क्रेज़ देखने को मिल रहा है। देखें ये कुछ पोस्ट-
It will create havoc in 2022
Do not underestimate the power of sunny deol in patriotic film he will concore the box office. Just wait for biggest & last action superstar of Bollywood. pic.twitter.com/yI31xDK4HW
— gurudev chavhan (@gurudevchavhan) October 15, 2021
Finally #Gadar2 so excited @iamsunnydeol 🔥🔥💪🏻 https://t.co/ddXwElQTNv
— Gufftgu (@aman86171416) October 15, 2021
#SunnyDeol and #AmeeshaPatel come together after two decades for #Gadar2! pic.twitter.com/1KXeJcYQLP
— Ashiya Shaikh (@ashiyashaik12j1) October 15, 2021
The first film created a massive rush across the country and became a blockbuster. We still hear stories of its momentous release and the iconic dialogues are remembered even today. And they are all set to bring you the madness with its sequel. #Gadar2 pic.twitter.com/sqXAbmqAXU
— Akshay Gupta 🇮🇳 (@akshayguptaddun) October 14, 2021
‘ग़दर: एक प्रेम कथा’ थी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट
20 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ग़दर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha ) रोमांटिक एक्शन फिल्म थी । जिसका एक एक डायलॉग फेमस हुआ था । इस फिल्म को बनाने में लगभग 190 मिलियन का बजट तय हुआ था । बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.33 बिलियन रहा ।
फिल्म में सनी देओल ने तारा सिंह का रोल निभाया था, अमीषा पटेल ने सकीना अली सिंह का, अमरीश पुरी नेगेटिव रोल में थे । इन्होंने मेयर अशरफ अली का रोल निभाया था । इस फिल्म के सारे गीत लोगों के दिन और जुबां पर आज भी छाए हुए हैं । फिल्म का एक एक गाना आपको तरोताजा कर देगा । जिसमें सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा ‘घर आ जा परदेसी’ और ‘मै निकला गड्डी लेके’।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
