
अंकुश राजा (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)
अंकुश राजा (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)
Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिंगर और एक्टर अंकुश राजा (Ankush Raja) आज भले की किसी पहचाने के मोहताज नहीं हैं लेकिन इस सफर तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किए हैं। शुरुआत के दिनों में अंकुश राजा छोटे मोटे प्रोग्राम में गीत गाते थे। लेकिन साल 2009 में अंकुश का पहला गाना ‘नमन बा नव दुर्गा के’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इस गाने के बाद से अंकुश ने कई गाने दिए जिसमें से ‘चढ़ल जवानी के पानी’ हैं। इस गाने के हिट होने के बाद से अंकुश राजा ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और आज के दौर में वह सुपरहिट सिंगर्स को टक्कर दे रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही अंकुश राजा का गाना ‘लईका सीधा साधा’ (Laika Seedha Sadha) रिलीज हुआ हैं। इस गाने को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें कि अंकुश राजा का भोजपुरी एचड़ी सॉन्ग (Bhojpuri Hd Song) ‘लईका सीधा साधा’ में अभिनेत्री नीलम गिरी और पल्लवी गिरी नजर आ रही हैं। इन दोनों अभिनेत्रियों की दबंगई स्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अंकुश राज का भोजपुरी डीजे सॉन्ग 8 सितंबर 2021 को रिलीज हुआ है। जिसे अब तक 59 लाख व्यूज मिल चुके हैं। अंकुश का यह वीडियो सॉन्ग इस समय इंटरनेट पर गर्दा मचा दिया है।
भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song)’लईका सीधा साधा’ का वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशयल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में अंकुश राजा नीलम गिरी और पल्लवी गिरी दमदार डांस किए हैं। इन सभी कलाकारों की कैमिस्ट्री भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
फिलहाल आपको बता दें कि भोजपुरी सॉन्ग ‘लईका सीधा साधा’ में अंकुश राजा के साथ आवाज दिया है भोजपुरी जगत की मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने। यह पूरा गाना नीलम गिरी और पल्लवी गिरी पर ही फिल्माया गया है। जबकि इस गाने का लिरिक्स लिखे हैं बो रामपुरी ने और म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने। वहीं इस खूबसूरत गाने का वीडियो डायरेक्ट हैं रवि पंडित, प्रोड्यूसर हैं रत्नाकर कुमार। बहरहाल अंकुश राजा का यह गाना इस समय काफी ट्रेंड में चल रहा है।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
