
हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को राज्य के जनता और सरकार की ओर से देश के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना को जन्मदिन की बधाई दी।
श्री राव ने न्यायमूर्ति रमना को भेजे पत्र में कहा, आपको जन्मदिन पर मेरी हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा, मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद बहुत कम समय में अनमोल फैसले दिए और देश में एक नई विचारधारा व्यवहार में लाए। अपने पेशे के प्रति आपका समर्पण और प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श बननी चाहिए। उन्होंने कहा, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप बहुत लंबे समय तक देश की सेवा करें।
The post केसीआर ने न्यायमूर्ति रमना को जन्मदिन की दी बधाई appeared first on Live 7 TV.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
