
नयी दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि सरकारी संपत्ति को बेचने का मोदी सरकार का निर्णय मनमानी और स्कैंडल है इसलिए इस पर चर्चा होनी चाहिए।श्री चिदंबरम ने मंगलवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश ने 70 साल में जो कुछ अर्जित किया है, मोदी सरकार ने एक झटके में उसे बेचने का फैसला किया है। आश्चर्य इस बात का है कि इस बारे में किसानों, युवाओं या विपक्ष से कोई विचार विमर्श नहीं किया गया और चुपचाप यह फैसला लेकर देश को भविष्य को अंधेरे में धकेला गया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आर्थिक स्तर पर हमेशा विफल साबित रही है और उसके आर्थिक कुप्रबंधन के कारण देश आर्थिक संकट में फंसता गया है लेकिन इस संकट से बाहर निकालने का जो रास्ता खोजा गया है, वह बहुत खतरनाक है और उससे देश का भला होने वाला नहीं है।उन्होंने कहा कि देश ने 70 साल में जो कुछ अर्जित किया है, उसे इस तरह से नहीं बेचा जाना चाहिए। सरकार के इस फैसले पर बहस होनी चाहिए। संपादकीय लिखे जाने चाहिए और गंभीर चर्चा होनी चाहिए। उनका कहना था कि यह स्कैंडल है और इस पर सभी को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
The post सरकारी संपत्ति में निजी क्षेत्र की भागीदारी ‘स्कैंडल’ है: चिदंबरम appeared first on Live 7 TV.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
