
नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने काबुल से लाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के तीन पवित्र स्वरूपों को प्राप्त किया है।
श्री पुरी मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों को माथे पर रखकर ले गए। उन्होंने कहा, ‘आज काबुल से दिल्ली आए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन पवित्र स्वरूप के भारत आगमन पर उपस्थित होने और उनकी सेवा करने का अखंड सौभाग्य प्राप्त हुआ है।’’ इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है है कि तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से ही भारत सरकार वहां फंसे भारतीयों को बाहर निकाल रही है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में अफगान ंिहदुओं और सिखों को भी बाहर निकाला गया है। सोमवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के तीन स्वरूपों के साथ 46 अफगान हिंदू और सिखों ने भारत के लिए काबुल से उड़ान भरी थी। इन तीन स्वरूपों को ही श्री पुरी ने प्राप्त किया।
The post पुरी ने काबुल से लाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के तीन पवित्र स्वरूपों को प्राप्त किया appeared first on Live 7 TV.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
