
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।श्री नड्डा ने मंगलवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘दूरदर्शी नेता, पद्म विभूषण से सम्मानित, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व श्री जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। राष्ट्र निर्माण में आपकी जनकल्याणकारी नीतियों व कार्य योजनाओं का योगदान सराहनीय है।’ उन्होंने कहा, ‘श्री जेटली की नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।’
The post नड्डा ने अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन appeared first on Live 7 TV.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
