आपराधिक षड्यंत्र के तहत नाबालिग से दुष्कर्म के मामले से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कला पुलिस द्वारा मु0अ0स0- 67/2026 धारा 65(1), 61(2A), 351(3) बी0एन0एस0 एवं धारा 5j(ii),5l/6,4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त रंजीत कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम रामनगर थाना निधौली कलां जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. रंजीत कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना निधौली कलां जनपद एटा उम्र करीब 26 वर्ष।
