क्षेत्राधिकारी सकीट/साइबर नीतीश गर्ग द्वारा थाना सकीट का किया औचक निरीक्षण: प्रशिक्षु आरक्षियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण के सम्बन्ध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एटा। क्षेत्राधिकारी सकीट/साइबर नीतीश गर्ग द्वारा थाना सकीट का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछकर बैरक में रहने, मैस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं पर फीडबैक लिया गया। तथा उन्हें ड्यूटी और जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराते हुए व्यवहारिक प्रशिक्षण और कर्तव्य पालन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सकीट/साइबर द्वारा थाना परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, महिला सहायता डेस्क पर आने वाली शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
