Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

बीजेपी का वोट बैंक भी मजबूत करेंगे उसके चुनाव प्रभारी

Admin
Last updated: सितम्बर 9, 2021 9:16 पूर्वाह्न
By Admin 18 Views
Share
8 Min Read
SHARE

  
 

                                                                         अजय कुमार,लखनऊ

     लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव किसी भी स्तर का हो, उसका सीधा प्रभाव केन्द्र की राजनीति पर पड़ता है। यूपी से निकला कोई भी सियासी ‘मैसेज’ दूर तक जाता है। इसी लिए भारतीय जनता पार्टी आलाकमान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की तैयारी ‘युद्धस्तर’ पर शुरू कर दी है। बीजेपी प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार करने में लगी है तो नेताओं का कार्यक्रम भी तय किया जा रहा है। किस नेता की कहां सभा रखी जाएगी,इसके लिए क्षेत्रीय और जातीय गणित का भी ख्याल रखा जा रहा है। चुनाव जीतने के लिए बीजेपी आलाकमान द्वारा कई स्तर पर रणनीति बनाई जा रही हैं। जरूरत के हिसाब से पार्टी अपना प्लान ए0बी0सी बदलती रहेगी।  पार्टी  आलाकमान ने यूपी में चुनाव प्रभारियों की जो बड़ी फौज तैयार की है। उसमें  कई दिग्गज नेताओं के नाम कई राज्यों में बीजेपी की सरकार बनवाने का रिकार्ड दर्ज है। इतना ही बीजेपी के नवनियुक्त प्रभारियों की जो लिस्ट सामने आई है,उसमें क सभी नेता मोदी की गुड लिस्ट में भी शामिल हैं। बीजेपी की शीर्ष इकाई ने चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी बनाते समय जातीय समीकरण का भी पूरा ख्याल रखा है।
भाजपा सूत्रों का कहना है कि अब चुनाव लड़ना और जितना इतना आसान नहीं रह गया है। पूरा चुनाव हाईटेक हो गया है। इसी लिए शीर्ष नेतृत्व को लगता है कि चुनाव जीतने के कई स्तरों पर रणनीति बनाना जरूरी है। साथ ही साथ एक ऐसी समिति भी रहेगी, जो किसी प्रोजेक्ट, किसी राजनीतिक प्रतिक्रिया आदि पर भी तत्काल निर्णय लेने में सक्षम होगी। प्रधान और ठाकुर चुनाव प्रभार देख ही रहे है। भूपेंद्र का भी चुनावी अनुभव है। नकवी लंबे समय से भाजपा का चुनावी कामकाज देखते रहे है। राजीव चंद्रशेखर राजनीतिज्ञ होने के साथ चुनावी सर्वेक्षण जैसे कामकाज से भी जुड़े हे है।
  भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में भी वैसा ही प्रचंड बहुमत हासिल करना चाहती है,जैसा उसने 2017 में प्राप्त किया था। इस बार मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी के कंधों पर भी बीजेपी की सत्ता में वापसी की जिम्मेदारी रहेगी। इसके लिए बीजेपी द्वारा जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर बिसात बिछाना तो कई दिनों से चल रहा है, लेकिन अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुके पार्टी हाईकमान ने चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ सात सह-प्रभारी और छह क्षेत्रीय संगठन प्रभारियों को मोर्चे पर खड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद कहे जाने वाले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यहां का चुनाव प्रभारी काफी सोच समझकर बनाया गया है वह अच्छे रणनीतिकार हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आकर्षण युवाओं में है।राजस्थान के अनुभवी नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर और हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को सह-प्रभारी बनाया जाना और सह-प्रभारी के रूप में ही तीन महिलाओं को भी लगाकर पार्टी ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि आधी आबादी के लिए पूरी ताकत लगाई जाएगी। जिन महिला नेत्रियों के कंधों पर चुनाव की जिम्मेदारी डाली गई है,उसमें केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय संभालेंगी। इनमें सरोज पांडेय भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं।
  बात इन प्रभारियों और सह-प्रभारियों के सहारे उत्तर प्रदेश में सामाजिक समीकरण साधने की बीजेपी आलाकमान कोशिशोे की कि जाए तो भाजपा ने 2022 के लिए यूपी में जो नए चुनावी रणनीतिकार उतारे हैं। उनके सहारे  बीजेपी जातीय गणित तो बैठाना चाह ही रही है इसके साथ ही, धमेंद्र प्रधान से लेकर अनुराग ठाकुर जैसे युवा चेहरों को यूपी की सियासी प्रयोगशाला  में अजमाकर भाजपा नेताओं की नई पीढ़ी तैयार करने की कवायद भी आगे बढ़ा रही है। क्यांेकि, यूपी की सियासी प्रयोगशाला में खरे उतरने वाले चेहरे केंद्रीय राजनीति में भी चमकते रहे हैं।
    प्रभारी और सह-प्रभारियों के सहारे यूपी में सामाजिक समीकरण साधने की बीजेपी आलाकमान की कोशिशों पर नजर दौड़ाई जाए तो पेट्रोलियम मंत्री से शिक्षा मंत्री की अहम जिम्मेदारी पाने वाले धमेंद्र प्रधान को भाजपा ने यूपी की चुनावी रणनीति बनाने की जिम्मेदारी दी है। कुर्मी बिरादरी से आने वाले प्रधान यूपी में भाजपा के लिए पिछड़ों वर्ग के वोटरों में घुसपैठ बनाने के भी काम आएंगे। संसद के मानसून सत्र में 127 वे संविधान संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान प्रधान ने खुद ही इसका भूमिका लिख दी थी। सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने सदन में आरोप लगाया कि भाजपा यादव, कुर्मी, गुर्जरों को आरक्षण से बाहर करने की साजिश रच रही है। तब जवाब में धमेंद्र प्रधान ने कहा था, ‘ सपा यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न जातियों के बीच डर पैदा करने की राजनीति कर रही है। चाहे यादव हो गुर्जर हमने किस जाति का आरक्षण खत्म किया? मैं खुद कुर्मी हूं। आप लोगों ने जो गलती की, उसे सुधारने का काम किया है। यूपी के चुनावी मंचों पर आगे भी प्रधान विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के काम आएंगे।
      पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन के कारण बीजेपी के संभावित नुकसान से लेकर दलितों तक सब पर बीजेपी ने नजरें जमा रखी हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी में किसान आंदोलन व जाटों की भाजपा से नाराजगी की चर्चा के बीच हरियाणा के कुमार अभिमन्यु को आगे किया हैं। अभिमन्यु की वेस्ट यूपी से नजदीकियां भाजपा के जिए जमीन बेहतर बनाने के काम आएंगी। राजस्थान के अर्जुनराम मेघवाल भी दलित समुदाय से है, वेस्ट यूपी के दलित बहुल जिलों की सीमा राजस्थान से जुड़ी है। बिहार के बड़े भूमिहार नेता सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर भी यूपी में लगाए गए हैं जो झारखंड की अन्नपूर्णा देवी यूपी में भाजपा के ‘मिशन यादव‘ को साधने के काम आएंगी। अनुराग ठाकुर राजपूत बिरादरी से आने के साथ ही युवा चेहरे भी है।
अजय कुमार
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Meerut Crime News : प्रेम-प्रसंग के चलते छोटे भाई ने बहन को मारी गोली, युवती की मौत
Next Article Javed Akhtar Defamation Case: कंगना रनौत को बड़ा झटका, Bombay High Court ने खारिज की याचिका
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

एसएसपी डॉ0 इलामारन जी द्वारा पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

अप्रैल 21, 2026
अपराधअलीगढ़

अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह ने प्रभारी 112, पीआरवी पर नियुक्त कमाण्डर/ सबकमाण्डर/पायलट एवं आरओआईपी की विभिन्न बिंदुओं पर ली गई मीटिंग

अप्रैल 21, 2026
अपराधअलीगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ आयोजित की बैठक

अप्रैल 21, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

मुरादाबाद मे डबल मर्डर… मासूम बच्चो की आँखों के सामने उनके माता – पिता को काट डाला

अप्रैल 21, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

बाराबंकी में सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए अपनी ही बेटी की हत्या करने वाला विनय चौबे व उसका दोस्त अब्दुल मन्नान गिरफ्तार

अप्रैल 21, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

बाहरी महिला की एंट्री ने घोला जहर? अपनी ही 2 बेटियों की ली जान

अप्रैल 21, 2026
अलीगढ़आन्ध्र प्रदेश

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश, हीट वेव से बचाव हेतु व्यापक तैयारी

अप्रैल 21, 2026
अपराधअलीगढ़

अलीगढ़ में विधवा महिला को होटल मे 15 दिन तक बंधक बना रेप की घटना

अप्रैल 18, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology