Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राष्ट्रीय

चंडीगढ़ विवि हॉस्टल में छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने को लेकर प्रदर्शन, तीन गिरफ्तार

admin
Last updated: सितम्बर 19, 2022 12:29 पूर्वाह्न
By admin 3 Views
Share
10 Min Read
SHARE

हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा द्वारा कई अन्य छात्राओं का ‘आपत्तिजनक’ वीडियो बनाए जाने की ‘अफवाह’ को लेकर पंजाब के मोहाली स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को मामले की जांच के आदेश दिए। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने एक छात्रा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश से 23 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसे उक्त छात्रा का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है।

युवक को गिरफ्तार कर उसे पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इस मामले में 31 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। रात भर हुए प्रदर्शन के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिये अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के परिसर पहुंचीं पंजाब की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुरप्रीत देव ने संवाददाताओं से कहा कि ऐसा लगता है कि आरोपी छात्रा ने अपना एक वीडियो युवक के साथ साझा किया और किसी अन्य छात्रा का कोई आपत्तिजनक वीडियो नहीं मिला है।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने भी उन खबरों को “झूठी व निराधार” बताकर खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि विश्वविद्यालय के छात्रावास में कई छात्राओं के वीडियो बनाए गए और सोशल मीडिया पर साझा किए गए तथा कई छात्रों ने इस प्रकरण के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। विश्वविद्यालय परिसर में हालांकि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रविवार शाम को फिर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों में से कुछ ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर घटना को “दबाने” का आरोप लगाया।

अधिकांश प्रदर्शनकारियों ने काले कपड़े पहन रखे थे और उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में “हमें न्याय चाहिए” जैसे नारे लगाए। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी ने संवाददाताओं को बताया कि कई छात्राओं का वीडियो बना कर लीक किए जाने की ‘अफवाह’ के बाद विश्वविद्यालय में आधीरात के बाद प्रदर्शन हुआ। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार छात्रा का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिये जब्त कर लिया गया है और किसी छात्रा के आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने नहीं आया है और इस मामले में किसी की मौत नहीं हुई है।

- Advertisement -

You Might Also Like

मिशन शक्ति–5 अभियान के तहत एटा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चला कर महिलाओं/बालिकाओं व आमजन को किया जागरूक
माउंट लिटेरा ज़ी पब्लिक स्कूल के छात्र/ छात्राओं व आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया गया जागरूक

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा- 354 सी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। मुख्यमंत्री मान ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया, ‘‘चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ…हमारी बेटियां हमारा सम्मान हैं…मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं…जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं प्रशासन के संपर्क में हूं।” इसके साथ ही मान ने लोगों से अफवाहों पर गौर नहीं करने की अपील की। इस घटना को लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रियाएं आईं और केंद्र व राज्य महिला अधिकार निकायों ने भी दखल दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मामले में संलिप्त लोगों को “कठोरतम सजा” मिलेगी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।’’

पंजाब महिला आयोग की अध्यक्षा मनीषा गुलाटी ने भी विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अभिभावकों की चिंता को समझ सकती हूं और उन्हें आश्वस्त करना चाहती हूं कि इस मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।’’ गुलाटी ने कहा, ‘‘यह गहन का जांच का विषय है कि महिला ने क्यों वीडियो बनाया। उसने अन्य लड़कियों का वीडियो रिकॉर्ड किया या नहीं, यह जांच का विषय है।’’

राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक बयान में कहा कि निकाय की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पंजाब पुलिस के महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और इस मामले में बिना किसी लापरवाही के कड़ाई से निपटने को कहा है। आयोग ने कहा कि मामले की पीड़ित लड़कियों को उचित परामर्श दिया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। महिला अधिकार निकाय ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति को भी पत्र लिखकर कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और विश्वविद्यालय से मामले की निष्पक्ष तरीके से गहन जांच करने को कहा है।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत विपक्षी नेताओं ने दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग की है। बादल ने कहा कि सरकार को सभी तथ्य सार्वजनिक करने चाहिए और कुछ दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

- Advertisement -

राज्य में नेता विपक्ष बाजवा ने कहा, “चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की घटना व्यथित कर रही है। इस अपराध के अपराधियों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए और मिसाल दिये जाने योग्य सजा दी जानी चाहिए। अगर कोई वीडियो अग्रसारित करता है, तो हमें एक समाज के रूप में इसकी जानकारी अधिकारियों को देनी चाहिए और इस कठिन समय में हम अपनी बहनों के साथ खड़े हैं।” विश्वविद्यालय परिसर में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए एडीजीपी देव ने कहा कि कई सोशल मीडिया मंचों पर इस मामले को लेकर कई अफवाह चल रही हैं।

देव के पास महिला एवं बाल मामलों का भी प्रभार है। उन्होंने कहा, “हॉस्टल में 4,000 छात्राएं रहती हैं। पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका फोन अपने कब्जे में ले लिया है और राज्य साइबर अपराध शाखा उसका विश्लेषण कर रही है।” देव ने कहा कि तीन से चार छात्राओं ने आरोपी छात्रा को शौचालय में देखा, जहां वह अपने फोन के साथ कुछ तस्वीरें ले रही थी “जो उन्हें लगा कि वह शौचालय के दरवाजे के नीचे से ले रही है… उन्होंने फिर वार्डन को मामले की सूचना दी और बाद में पुलिस को सूचित किया गया”।

एडीजी देव ने कहा, “मैं लड़कियों के समूह के साथ बातचीत के बाद स्पष्ट करना चाहती हूं कि वे खुश हैं कि उनकी चिंताओं का समाधान किया गया है। उनकी चिंता यह थी कि कहीं उसके (आरोपी के) फोन में दूसरी लड़कियों का कोई वीडियो तो नहीं है। प्रथम दृष्टया हमें अन्य लड़कियों का कोई वीडियो नहीं मिला।” चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर आर.एस. बावा ने यहां एक बयान में कहा, “ऐसी अफवाहें हैं कि लड़कियों ने आत्महत्या की है, जबकि सच्चाई यह है कि किसी भी लड़की ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है। घटना में किसी लड़की को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है।”

बावा ने कहा, “एक और अफवाह है, जो मीडिया के माध्यम से फैल रही है कि विभिन्न छात्राओं का आपत्तिजनक एमएमएस मिला है। यह पूरी तरह से झूठ और निराधार है।” मोहाली के एसएसपी सोनी ने कहा कि घटना की जांच के लिए एक महिला जांच अधिकारी को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, “अगर आप अब तक की घटनाओं के क्रम को देखें, तो हमारी जांच में पता चला है कि वीडियो केवल उसका ही था। इसके अलावा, किसी अन्य (छात्रा) का कोई वीडियो नहीं है।”

एक छात्रा ने दावा किया कि आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए थे, लेकिन बाद में डिलीट कर दिए गए और आरोपी छात्रा का फोन भी तोड़ दिया गया। एक अन्य छात्रा ने कहा कि छात्रावास में शनिवार शाम दस से अधिक लड़कियों को घबराहट की शिकायत हुई। उसने दावा किया कि लड़कों के छात्रावास को हाल ही में लड़कियों के छात्रावास में बदल दिया गया था और इसमें सुविधाओं का अभाव था। एक छात्र को एम्बुलेंस में ले जाने के एक वीडियो का जिक्र करते हुए, एसएसपी ने कहा कि उसे कुछ घबराहट की समस्या थी और वह ठीक थी।

हॉस्टल वार्डन पर एक सवाल के जवाब में, एसएसपी ने कहा कि उन्होंने (वार्डन ने) उस छात्रा से पूछताछ की, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया था, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसने किसी अन्य छात्र का वीडियो बनाया था। एक वीडियो में, विशेष रूप से वार्डन को कथित तौर पर छात्रा से पूछते हुए देखा जा सकता है, “तुमसे किसने वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहा?..तुमको निलंबित कर दिया जाएगा”।

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article जैकलीन फर्नांडीज से फिर होगी पूछताछ, ईओडब्ल्यू ने सोमवार को बुलाया, ईडी भी कर रही सुकेश चंद्रशेखर केस की जांच
Next Article 19 सितंबर 2022 का राशिफल: 4 राशि वाले बिजनेस में लेंगे बड़े फैसले, किसे दुश्मनों से रहना होगा सावधान?
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराध

दिल्ली: पुलिस ने स्पा में छापा मारकर 6 नाबालिग सहित 11 लड़कियों को कराया मुक्त

नवम्बर 17, 2025
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का सघन चेकिंग और पैदल गश्त

नवम्बर 16, 2025
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

सेंट मेरीज स्कूल मैनपुरी में भव्य वार्षिकोत्सव: प्रतिभा और सम्मान का अद्भुत संगम

नवम्बर 16, 2025
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

मैनपुरी में ‘ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति’ की बैठक आयोजित

नवम्बर 16, 2025

You May also Like

अलीगढ़आगरा

संकट की घड़ी में एटा की पहली पसंद यूपी-112 : एटा में चला त्वरित पुलिस सहायता 112 का जन-जागरूकता अभियान

नवम्बर 15, 2025
अपराधअलीगढ़

साइबर अपराधों से लोगों को सुरक्षित रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया व्यापक साइबर जागरूकता अभियान, लोगो को साइबर अपराधों के बारे मे किया गया सजग व जागरूक

नवम्बर 15, 2025
अलीगढ़आगरा

तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न: जलेसर तहसील में जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

नवम्बर 15, 2025
अपराधअलीगढ़

यातायात माह: क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स के साथ अलीगंज तिराहे से माया पैलेस तक निकाली गई यातायात जागरुकता रैली

नवम्बर 15, 2025
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology