नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बढ़ते प्रकोप और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (omicron) के खतरे के बीच आज देश में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को नए साल की बधाई दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के जवानों ने डांस कर नए साल का स्वागत किया।
रांची, जयपुर, पटना और कई अन्य शहरों में होटलों में नए साल की संध्या पर पार्टी आयोजित की गई। जयपुर के गुलमोहर गार्डन में बड़ी संख्या में लोग जुटे और नए साल का जश्न मनाया। मुंबई के वर्ली सी लिंक को शानदार लेजर लाइटों से सजाया गया। वहीं, दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित संसद भवन और अन्य भवनों को रंगीन रोशनी से सजाया गया। नए साल की पूर्व संध्या पर अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साल 2021 की आखिरी संध्या पर लोगों ने लेक व्यू पर जाकर मजे किए। घूमने आए एक व्यक्ति ने कहा कि 2021 काफी भयावह था। देश में कोरोना की दूसरी लहर से लोग बहुत परेशान हुए थे। मुझे उम्मीद है कि 2022 देश के लिए अच्छा साल साबित होगा। महाराष्ट्र के पुणे में नए साल की पूर्व संध्या पर दो संस्थाओं के लोगों ने रावण के वस्त्र पहनकर सिग्नल पर लोगों से शराब ना पीने की अपील की।
सड़कों पर दिखा पुलिस का पहरा
कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के चलते देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा है। इसके चलते दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु समेत कई महानगरों में सड़कों पर पुलिस का पहरा दिखा। नाइट कर्फ्यू शुरू होने से पहले ही लोगों को घरों में लौट जाने को कहा गया। रात 11 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ओडिशा के भुवनेश्वर में रात में सड़क पर पुलिस ने गश्त किया। यहां 2 जनवरी तक सभी सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
कर्नाटक सरकार ने 7 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लगाया है। यहां रात 10 से पहले ही दुकानें बंद हो गईं। देर रात सड़कों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। दिल्ली में भी नाइट कर्फ्यू के चलते पुलिस के जवान 10 बजे से पहले ही लोगों को अपने घर लौट जाने को कहते दिखे।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Latest India News In hindi, National NEWS, National politics News, india Politics
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।