Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

Hapur Mein Jayant Chaudhri : मुख्यमंत्री योगी नहीं, बल्कि भोगी हैं, मैं किसानों की शान झुकने नहीं दूंगा

Admin
Last updated: अक्टूबर 7, 2021 4:29 अपराह्न
By Admin 10 Views
Share
7 Min Read
SHARE

जयंत चौधरी हापुड़ (फोटो- सोशल मीडिया)

जयंत चौधरी हापुड़ (फोटो- सोशल मीडिया)

Hapur Mein Jayant Chaudhary : राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि नूरपुर मढैया के लोगों का आशीर्वाद मेरे लिए कवच का काम करेगा। जब-जब मैं दुख और पीड़ा में रहूंगा तो उनका आशीर्वाद मेरे साथ बना रहेगा और जो मेरे दुख-दर्द को दूर करेगा। उन्होंने कहा कि मैं मर जाऊंगा लेकिन किसानों की आन-बान और शान को झुकने नहीं दूंगा।

Contents
मुख्यमंत्री योगी नहीं, बल्कि भोगी हैंकिसानों के हित की कोई योजना नहीं चलातीपगड़ी के साथ 11 लाख रुपए भी जयंत को किए भेंट

जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary)  आज अपने दादा चौधरी चरण सिंह के पैतृक गांव हापुड़ जिले के गांव नूरपुर में पहुंचकर वहां की जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो ग्रामवासियों ने मुझे जो पगड़ी बांधी है मैं निश्वित रूप से इस सम्मान का भार आप लोगों के सहयोग से ही उठा सकूंगा।

मुख्यमंत्री योगी नहीं, बल्कि भोगी हैं

चौधरी जयंत ने कहा कि वर्तमान सरकार न केवल झूठी है बल्कि किसानों की बेइज्जती करने में भी पीछे नहीं हट रही है। यह जनता का खून चूस रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी नहीं, बल्कि भोगी हैं। उन्होंने हापुड़ के एक मजदूर संजय का नाम लेते हुए कहा कि उसे 75 लाख का बिजली का बिल भेज दिया। आप ही बताईए एक गरीब आदमी कैसे 75 लाख रुपए की बिजली फूंक सकता है।

उन्होंने कहा कि आज भी हापुड़ जिले के सरकारी विभागों पर बिजली विभाग का 24 करोड़ रुपए बकाया है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो किसानों के हर दुख दर्द दूर होंगे और किसान की सरकार होगी।

- Advertisement -

You Might Also Like

रिक्रूट आरक्षियों के लिए साइबर क्राइम पर विशेष क्लास आयोजित
एटा में गौशालाओं का गहन निरीक्षण, गौ संरक्षण एवं संवर्धन को समग्र विकास मॉडल के रूप में अपनाने पर जोर

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मात्र छह हजार रुपए देकर ही किसानों के सम्मान की घोषणा की। उनकी सरकार आने पर वह इस रकम को 12 हजार करेंगे और 23 जनवरी को चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर एक योजना चलाकर किसानों के खातों में उस रकम को सीधे भेजेंगे। सीमांत किसानों के लिए यह योजना 15 हजार रुपए की होगी।

 जयंत सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 

 जयंत सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 

जयंत चौधरी ने कहा कि खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहान से होकर गुजरता है, यदि खेत हरे भरे होंगे तो किसान मजबूत होंगे और देश मजबूत बनेगा। उन्होंने केन्द्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने का सपना दिखाया था, लेकिन वह झूठा निकला।

किसानों के हित की कोई योजना नहीं चलाती

वर्ष 2013 से लेकर 2019 तक किसानों की आय 43 से लेकर 35 प्रतिशत तक घटी है। हर पार्टी चौधरी चरण सिंह का नाम लेकर किसानों के बीच जाती है, चुनाव के बाद किसानों के हित की कोई योजना नहीं चलाती हैं।

रालोद नेता जयंत चौधरी ने कहा कि ये झूठा वायदा करने वाली सरकार है। कुछ दिन पहले लखीमपुर खीरी में हुई घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उक्त घटना को सरकार भुलवाना चाहती है लेकिन हम अपने किसान भाइयों की शहादत को कैसे भूल सकते हैं। लखीमपुर खीरी की घटना अंग्रेजों के जनरल डायर की याद दिला देती है।

जयंत चौधरी ने कहा कि हमारे किसान भाई साढ़े दस माह से बॉर्डर पर बैठे हैं और सात सौ से अधिक किसान भाइयों ने अपनी शहादत दे दी है, लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है। प्रधानमंत्री किसानों के नाम पर एक शब्द भी बोलना पसंद नहीं करते हैं।

- Advertisement -

उन्होंने किसानों को आगाह किया कि यह सरकार जो 14 दिन का गन्ना मूल्य भुगतान का कानून है उसे हटाना चाहती है। पूंजीपति मित्र उनके मजबूत हों और किसानों को टुकड़े-टुकड़े में भुगतान हो, केन्द्र सरकार की यही मंशा है।

जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार के गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने पर कहा कि यह सिर्फ चुनाव नजदीक आने पर किया गया है जबकि किसानों की फसल में लागत अधिक लग रही है और मूल्य कम मिल रहा है।

रालोद नेता ने कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर लोक संकल्प पत्र की घोषणा की जाएगी। संकल्प पत्र में हर किसान, मजदूर, गरीब के हित में फैसले होंगे। इस अवसर पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री सोमपाल शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, राजेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक दिलनवाज खां, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रेखा चौधरी, राष्ट्रीय मीडिया कॉर्डिनेटर सुरेन्द्र शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियवदा तोमर, क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व आईआरएस प्रीति हरिता ने रालोद में शामिल होने की घोषणा की।

सभा का संचालन जिलाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने किया व अध्यक्षता पूर्व विधायक सुदेश शर्मा ने की। सभा को सफल बनाने मे रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह व उनकी टीम ने सभा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

पगड़ी के साथ 11 लाख रुपए भी जयंत को किए भेंट

गांव नूरपुर में आयोजित जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने साबित कर दिया कि आज भी किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह ही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत चौधरी अपने पिता अजीत सिंह और दादा चौधरी चरण सिंह के पदचिन्हों पर चलते हुए खेत-खलिहान और किसानों की समस्याओं को लेकर फिक्रमंद हैं। क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने भी जयंत चौधरी पर खूब प्यार उड़ेला और उन्हें पगड़ी बांधने के साथ ही 11 लाख की थैली भी भेंट की।

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Baghpat News: विरोध करने पर मिलते हैं मुकदमे, बुलडोजर, रालोद नेत्री का सरकार पर तीखा हमला
Next Article Bollywood News: कंगना और ऋतिक एक बार फिर भिड़े, आखिर क्यों हैं दोनों जानी दुश्मन
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

नवागत जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने मीडिया से संवाद कर रखी विकास की स्पष्ट रूपरेखा, पारदर्शिता व जनभागीदारी पर रहेगा विशेष फोकस

अप्रैल 22, 2026
अपराधअलीगढ़

BDSM स्टाइल में सेक्स के नाम पर युवक की आँख पर पट्टी व हाथ पैर बांधकर युवक को जिन्दा जलाया

अप्रैल 22, 2026
अलीगढ़आगरा

नवागत जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने संभाली एटा की कमान

अप्रैल 22, 2026
लेख

त्योहारों पर ‘कल्चरल अटैक’

अप्रैल 22, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

02 दिन पूर्व कस्बा जलेसर से बाइक चोरी करने वाला चोर, चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार

अप्रैल 21, 2026
अपराधअलीगढ़

एसएसपी के निर्देशन में पुलिस की नई पहल: जनपद के समस्त थानों में आयोजित किया गया वादी दिवस

अप्रैल 21, 2026
अपराधअलीगढ़

एसएसपी डॉ0 इलामारन जी द्वारा पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

अप्रैल 21, 2026
अपराधअलीगढ़

अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह ने प्रभारी 112, पीआरवी पर नियुक्त कमाण्डर/ सबकमाण्डर/पायलट एवं आरओआईपी की विभिन्न बिंदुओं पर ली गई मीटिंग

अप्रैल 21, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology