Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
Life Styleलेख

जिंदगी एक सफर

admin
Last updated: जुलाई 27, 2024 7:55 पूर्वाह्न
By admin 17 Views
Share
7 Min Read
SHARE

जिंदगी एक सफर

विजय गर्ग

जीवन में सब कुछ हमारी दृष्टि पर निर्भर करता है। किसी भी चीज को देखने का हमारा नजरिया क्या है। काले रंग को ही देखा जाए तो इसे विरोध या नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, लेकिन क्या वास्तव में ऐसा है? दरअसल, यह बस हमारा नजरिया है। गहन अंधकार से होकर ही तो प्रकाश की किरणें फूटती हैं जो हमारी चेतना का विस्तार करती हैं। इसलिए जीवन के प्रत्येक क्षण में अपने नजरिए का मूल्यांकन करते रहना चाहिए। सबके पास जीवन के उल्लास और दुख की अनगिनत कहानियां हैं। जिस वक्त हमें लगता है कि सामने वाला कितना बेहतर जीवन जी रहा है, उस वक्त शायद हमें यह नहीं पता होता कि वह जीवन की अनिश्चित यात्राओं की डगर पर संघर्षरत भी है। कोई ऐसा भी है जो जिंदगी के दर्द भरे दरिया को मुस्कराहट की नाव पर सवार होकर पार कर रहा है। हम दुनिया भर में फैली पीड़ा की अनंत कहानियों को नहीं देख पाते हैं। इसलिए हम सुख के समंदर में गोता लगाने के बजाय अनजाने में ही दुख की खेती करने लगते हैं, क्योंकि हम सबने अपने दुख को बड़ा और सुख को छोटा करके देखने की नजर विकसित कर ली है।
जिंदगी का रंगमंच हर वक्त एक नई कहानी के साथ सजा हुआ है और हम सब एक नए किरदार में ढलने को तैयार हैं। मौत के आगोश में जाने से पहले जिंदगी हमारा पीछा करती रहती है। जिंदगी का हासिल तय नहीं होता । यहां सब कुछ पाना भी कई बार सब कुछ खोने जैसा होता है। हम सब जिंदगी के अलग-अलग रंगों के बीच से गुजरते हुए एक दिन अचानक से जिंदगी को अलविदा कह देते हैं। यह ‘अचानक’ शायद हमारा अपना विशेषण या नजरिया है, लेकिन तटस्थ होकर देखें तो हमारी यही नियति है जो निश्चित है। इसके अतिरिक्त सब कुछ अनिश्चित ।
आहिस्ता-आहिस्ता चल रही जिंदगी को एक दिन अचानक ही राह चलते ठोकर लगती है और हम बैठ जाते हैं। इस तरह की चोट महज एक प्रतीक है । इसी बहाने हमें लगी असंख्य चोटों की स्मृतियां जेहन में ताजा हो जाती हैं। जिंदगी आखिर एक ख्वाब ही है और अधूरापन इसकी नियति है ! ऐसे ही अचानक से राह चलते एक ख्वाब याद आता है, जिसके अधूरेपन को हम रफ्ता रफ्ता भरने की कोशिश में अब तक जुटे थे। अचानक से अधूरे ख्वाब की स्मृतियां दिलोदिमाग पर एक शोर बनती चली जाती हैं और हम इस शोर को बाहरी दुनिया के शोर से दबाने की कोशिश करने लगते हैं। तब तक पता चलता है कि अंदर का शोर बाहर के शोर से कई गुना ज्यादा है। आखिर बाहरी अनगिनत आवरण में घिरा इंसान इस शोर पर कैसे काबू पाए ? इस दुनिया में आखिर ऐसा भरोसेमंद कंधा कहां, जिस पर सिर रख कर रो ले। ऐसी बाहें कहां, जो किसी गम को अपने आगोश का आश्वासन दे पाएं !
इंसान मूल रूप से बेहद कमजोर है । इतना कि दो सांसों के बीच का क्रम टूट जाए तो जिंदगी एक कमजोर माला की तरह टूट कर मौत के रूप में बिखर जाती है, लेकिन अब इसे आखिर बताए कौन ? इसीलिए मौत दबे पांव आती है और जिंदगी का भरोसा तोड़ती रहती है! कभी- कभी लगता है कि चीजें कितनी बिखर गई हैं। जीवन का कतरा-कतरा बिखरता जा रहा है । एक छोर पकड़ने की कोशिश में दूसरा छूट जाता है। सामने दो ही विकल्प नजर आते हैं। बिखरी चीजों को समेटने की कोशिश की जाए या इस बिखराव को ही नियति मान कर जीते चले जाएं। आखिर बिखराव का भी तो अपना सौंदर्य है! समेटने में फिर से बिखरने का भय है, बिखराव भयमुक्त है !
जीवन एक यात्रा है। इसको बस यात्रा की भांति ही लेना चाहिए। यात्रा की शुरुआत जन्म से हो गई है, मौत अंतिम पड़ाव है। इस अंतिम पड़ाव से पहले ढेर सारे छोटे-छोटे पड़ाव हैं- रिश्ते नाते, घर-परिवार, दोस्ती-यारी, शोहरत, सफलता, संपत्ति, चकाचौंध, विफलता, अंधेरे, अकेलापन । ऐसे ही अनगिनत पड़ाव, जहां आंशिक ठहराव जरूरी है। जिंदगी में लोग आएंगे और जाएंगे, मिलेंगे और बिछड़ जाएंगे। सबका अनुभव इसी यात्रा का हासिल भी है । इस छोटे-से काल को जी भर, मन से जी लेना चाहिए, ताकि कुछ उधार न रहे जिंदगी की दुकान में ! खुद को हर परिस्थिति के लिए तैयार भी रखना चाहिए। हम छले जाएंगे, तिरस्कृत होंगे, भुला दिए जाएंगे, आलोचना होगी, लोग हंसेंगे हम पर, हम लड़खड़ाएंगे, गिरेंगे, टूटेंगे, बिखरेंगे, रोएंगे। फिर खुद ही संभलना और चलना होगा, हांफते हुए दौड़ना होगा, हंसना – मुस्कुराना भी होगा। गलतियां भी होंगी, जो कि इस यात्रा का अहम हिस्सा हैं। उन्हें सुधार कर एक वक्त के बाद पुरानी मूर्खताओं पर मुस्करा कर आगे बढ़ जाना होगा !
अपेक्षाओं के बोझ से बचना चाहिए, क्योंकि अपेक्षाएं अंतहीन हैं। किसी का पूरी तरह अनुकरण भी नहीं करना चाहिए, अन्यथा धीरे-धीरे हम नकली जीवन जीने लगते हैं और हमें इसका पता भी नहीं होता । व्यक्तित्व में सहजता और सरलता लाने से यह यात्रा ज्यादा आसान हो पाएगी। आखिर बनावट की क्या जरूरत? हमें दूसरों से ज्यादा खुद को जानने में समय देना चाहिए, क्योंकि सब कुछ तो साधन और हम ही साध्य हैं ! अपना रास्ता खुद बनाया जाए, अपनी बची हुई दूरी खुद तय की जाए। सपने हमारे अपने हों, उधार के नहीं। उनकी जिम्मेदारी भी हमारी खुद की ही हो। कुछ भी रहस्यमय नहीं । स्वाभाविक तौर पर जीवन को जीते चले जाएं। जीवन में सब कुछ सापेक्षिक है, सब हमारे नजरिए से तय होता है । हर रोज खुद से थोड़ा आगे बढ़ जाया जाए और एक नई यात्रा पर निकल जाया जाए, क्योंकि जिंदगी एक यात्रा है !

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल शैक्षिक स्तंभकार मलोट पंजाब

- Advertisement -

You Might Also Like

महिला सुरक्षा को मिलेगा नया बल, अलीगंज में महिला थाना एवं दो पुलिस चौकियों का भूमि पूजन संपन्न
सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष:विकास खंडों में समेकित जनकल्याण शिविरों का आयोजन
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article Muradabad News : करोड़ो के घोटाले में बाबूओं ने करादी कम्प्यूटर ऑपरेटर पुष्पेंद्र की हत्या
Next Article नीतीश कुमार भठियारा है, दम है तो हमारी सदस्यता समाप्त करे, आरजेडी विधायक
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

Life Styleअपराध

जिलाधिकारी के निर्देशन में छह केंद्रों पर नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

जून 14, 2026
Life Styleअपराध

एएसपी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उ0प्र0 लोकसेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित “प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रा0) परीक्षा–2025” के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

जून 14, 2026
Life Styleअलीगढ़

सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास खण्ड अवागढ़ के ग्राम गनेशपुर में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

जून 14, 2026
लेख

रसोई की सीटी से रेल के इंजन तक: प्रेशर कुकर के आविष्कार की अनोखी कहानी

जून 14, 2026

You May also Like

Life Styleअपराध

एटा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशु बदलने का मामला आया सामने, जांच के बाद परिजनों को सौंपे गए बच्चे

जून 13, 2026
Life Styleअलीगढ़

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की पहल से वर्षों से लंबित भुगतान हुआ स्वीकृत

जून 12, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया कासगंज रोड स्थित वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण

जून 12, 2026
अलीगढ़आगरा

कौशल प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, युवाओं को मिला कौशल विकास का संदेश

जून 12, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।