उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Lok Sabha Election 2024 Dates: बज गया चुनावी बिगुल, जानें किस क्षेत्र में कब पड़ेंगे वोट

Lok Sabha Election Schedule 2024: इंतजार की घड़ी अब समाप्त हुई। विज्ञान भवन में दोपहर तीन बजे प्रेस वार्ता कर भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी। चुनाव का पर्व, देश का गर्व” थीम के साथ आयोजित किए जाएंगे लोकसभा के चुनाव।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 2024 का साल दुनियाभर में चुनाव का साल है। हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, 1.5 करोड़ कर्मियों द्वारा संचालित 10.5 लाख से अधिक मतदान केंद्र हैं। चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। देश के 96.8 करोड़ मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। इनमें 49.7 पुरुष, 47.1 महिला वोटर हैं, 1.82 फर्स्ट टाइम वोटर, 18 से 29 साल के मतदाता 21.5 करोड़, 88.4 लाख दिव्यांग। 85 साल से ऊपर के मतदाता 82 लाख, 100 साल से अधिक उम्र के 2 लाख 18 हजार, ट्रांसजेंडर मतदाता 48 हजार।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को आपराधिक गतिविधि में रहे प्रत्याशियों की जानकारी देनी होगी, साथ ही कारण भी बताना होगा। चुनावों में मसल पावर को कम करने और हिंसा को रोकने के लिए हम प्रतिबद्ध है। इसे रोकने के लिए सख्ती से सारे कदम उठाए जाएंगे। हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां एक सीनियर अधिकारी तैनात रहेगा। जहां से भी शिकायत मिलेगी, वहां डीएम और एसएसपी सख्त कार्रवाई करेंगे।
राजीव कुमार ने कहा कि 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है। उन्होंने कहा कि किसी भी वालंटियर या संविदा कर्मचारी की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगेगी।

हिंसा की कोई जगह नहीं

चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमें जहां से भी हिंसा की सूचना मिलेगी, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पैसे बांटने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। चुनाव में काले धन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फेक न्यूज फैलाने वालों पर सख्त एक्शन होगा।

Back to top button