Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अयोध्याउत्तर प्रदेशलेख

12 सितंबर पर विशेष – सामाजिक समरसता के अग्रदूत व श्रीराम मंदिर आंदोलन के प्रणेता- महंत अवैद्यनाथ

admin
Last updated: सितम्बर 11, 2023 2:07 अपराह्न
By admin 17 Views
Share
8 Min Read
SHARE

12 सितंबर पर विशेष –
सामाजिक समरसता के अग्रदूत व श्रीराम मंदिर आंदोलन के प्रणेता- महंत अवैद्यनाथ

मृत्युंजय दीक्षित
योग, दर्शन व अध्यात्म के मर्मज्ञ महान संत महंत अवैद्यनाथजी का जन्म पौढ़ी गढ़वाल के ग्राम कांडी में हुआ था। महंत अवैद्यनाथ की माता जी का स्वर्गवास जब वह बहुत छोटे थे तभी हो गया था और उनका लालन पालन दादी ने किया था उच्च्तर माध्यकि स्तर शिक्षा पूर्ण होते ही उनकी दादी का भी निधन हो गया। जिसके कारण उनका मन इस संसार के प्रति उदासीन होता गया। उनके मन में वैराग्य का भाव गहरा होता गया। वह अपने पिता के एकमात्र संतान थे अतः उन्होंने अपनी संपत्ति अपने चाचाओं को दे दी और पूरी तरह से वैराग्य जीवन में आ गये।
महंत अवैद्यनाथ जी ने बहुत कम समय में ही बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगो़त्री, यमुनोत्री आदि तीर्थस्थलों की यात्रा की। कैलाश मानसरोवर की यात्रा से वापस आते समय अल्मोड़ा में उन्हें हैजा हो गया और उनके साथी अचेताअवस्था में ही उन्हें छोड़कर भाग गये । स्वस्थ होने के बाद महंत अमरता के ज्ञान की खोज में वह भटकने लग गये। ज्ञान की खोज की इसी यात्रा में उनकी भेंट योगी निवृत्तिनाथ जी से हुई और महंत जी उनके योग, आघ्यात्मिक दर्शन तथा नाथपंथ के विचारों से प्रभावित होते चले गये। योगी निवृत्तिनाथ के साथ रहकर ही महंत जी ने तत्कालीन गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ के विषय में सुना जो योगी निवृत्तिनाथ को चाचा कहते थे।
महंत दिग्विजयनाथ से भेंट- महंत अवैद्यनाथ की 1940 में महंत दिग्विजयनाथ जी से भेंट हुई । इस भेंट के अगले दिन ही दिग्विजयनाथ को बंगाल जाना था तभी उन्होंने महंत अवैद्यनाथ को उत्तराधिकारी घोषित करने की इच्छा व्यक्त की किंतु तब तक अवैद्यनाथ जी नाथपंथ को पूरी तरह से समझ नहीं सके थे। इसके बाद वह शांतिनाथ जी से मिलने करांची चले गये वहां दो साल उन्हें गोरखवाणी के अध्ययन का अवसर मिला। 8 फरवरी 1942 को गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ ने अवैद्यनाथ को पूरी दीक्षा देकर उन्हें अपना शिष्य और उत्तराधिकारी घोषित किया।
जब 1944 में देश के विभाजन की मांग जोर पकड़ रही थी उसी समय गोरखपुर में हिंदू महासभा का ऐतिहासिक अधिवेशन हुआ जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भी भाग लिया। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर की व्यवस्था संभालने के साथ ही उन्हें राष्ट्रीय आंदोलन में भी सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त हुआ। 1948 में महात्मा गांधी की हत्या हो जाने के बाद महंत दिग्विजयनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया और मंदिर की चल- अचल संपत्ति जब्त कर ली गयी। उस समय महंत अवैद्यनाथ ने नेपाल में रहकर गोपनीय तरीके से गोरखनाथ मंदिर की व्यवस्था और महंत दिग्विजयनाथ को निर्दोष सिद्ध करने का प्रयास किया।
राजनीति में प्रवेश -अवैद्यनाथजी ने 1962 में राजनीति में प्रवेश किया 1962 से लेकर 1977 तक वह लगातार मनीराम विधानसभा से उप्र विधानसभा में पहुंचते रहे। इस क्षेत्र में वह ऐसे एकमात्र राजनेता बने जिन्होंने पांच बार विधानसभा तथा तीन बार लोकसभा चुनाव जीता। जनता लहर में भी वह अपराजेय रहे। 1998 में उन्होंने अपने शिष्य योगी आदित्यनाथ जी को चुनावी मैदान में उतार दिया। 1980 में मीनाक्षीपुरम में एक बहुत बड़ा धर्म परिवर्तन हुआ था जिससे आहत होकर उन्होंने राजनैतिक जीवन से सन्यास ले लिया और हिंदू समाज की सामजिक विषमता को दूर करने में लग गये।
महंत जी और सामाजिक समरसता- 1980 -81 धर्म परिवर्तनों से आहत होकर हिंदू समाज से छुआछूत समाप्त करने के लिए प्रयास प्रारम्भ किये और जिसका प्रतिफल भी प्राप्त हुआ जिसके कारण सामाजिक परितर्वन की आंधी से धर्म परिवर्तन कुछ सीमा तक नियंत्रित हो गया। 18मार्च 1994 को काशी के डोमराजा सुजीत चौधरी के घर पर उनकी मां के हाथों का भोजन कर छुआछूत की धारणा पर करारा प्रहार किया। यह उस समय की एक महान घटना मानी जाती है क्योंकि तब अनेक संतों ने महंत जी के इस साहसिक कदम का विरोध भी किया था। महंत जी का धर्म परिवर्तन रोकने का यह प्रयास लगातार चलता रहा और उसमें नये आयाम जुड़ते चले गये।
राम जन्मभूमि आंदोलन – 21 जुलाई 1984 को अयोध्या के वाल्मीकि भवन में महंतजी को श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन का अध्यक्ष चुना गया। पवित्र संकल्प के साथ अयोध्या के सरयू तट से 14 अक्टूबर1984 को एक धर्मयात्रा लखनऊ पहुंची जहां बेगम हजरत महल पार्क में लाखों की संख्या में हिंदू जनमानस ने भाग लिया। तत्पश्चात आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाने के लिए दिल्ली में विराट हिंदू सम्मेलन हुआ। इसमें प्रस्ताव पास किया गया कि श्रीराम जन्मभूमि हिंदुओं की थी और रहेगी। भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए 9 नवंबर 1989 को शिलान्यास का करने का निर्णय हुआ किंतु तत्कालीन गृहमंत्री से वार्ता के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। सरकार पर दबाव डाला गया कि वह शिलान्यास की अनुमति दे। जगह -जगह रामशिला पूजन का कार्यक्रम किया गया। 21 नवंबर 1990 को महंत अवैद्यनाथ ने कहाकि अब याचना नहीं रण होगा। 27 फरवरी 1991 को उन्होंने एक बार फिर राजनीति की और देखा और गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया । अब श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति ही अवैद्यनाथ जी का ध्येय थी और यही उनका चुनावी मुद्दा । उनके नेतृत्व में कई प्रतिनिधिमंडल प्रधामंत्रियों से मिलते रहे और वे स्वयं तीन बार प्रधानमंत्री नरसिंहा राव से भेंट करने गए । महंत जी के नेतृतव में ही 6 दिसंबर 1992 को राम मंदिर के निर्माण के लिये कारसेवा प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।
समाजसेवी भी थे महंत अवैद्यनाथ- समाजसेवी के रूप में महंत अवैद्यनाथ जी ने गुरु महंत दिग्विजयनाथ के शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रारम्भ किये गए कार्यों को आगे बढ़ाया। महंत अवैद्यनाथ बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। वह प्रत्येक बच्चे से मिलते थे और उन्हें मिठाई फल आदि दिया करते थे।
महंत अवैद्यनाथ जी बहुत ही सज्जन, सरल और मितभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन को मात्र गति ही नहीं दी अपितु एक संरक्षक की भांति सभी प्रकार से रक्षित और पोषित किया।
निधन -लंबी बीमारी के बाद 12 सितंबर 2014 को महंत अवैद्यनाथ का निधन हुआ और नाथ परंपरा के अनुसार उन्हें समाधि दी गयी। आज अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि पर जो भव्य व दिव्य भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है उसमें महंत जी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article 3 युवकों ने किया गैंगरेप कपड़े भी ले गए, सड़क पर बिना कपड़ों के घूमती रही, पुलिस ने कैसे की मदद
Next Article India vs Pakistan Rain: भारत और पाकिस्तान मैच रिजर्व-डे पर खेला जाएगा
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के प्रयासों को मिली सफलता: जनपद एटा को मिला पाइप्ड लाइन पीएनजी आपूर्ति का तोहफा

जून 26, 2026
अपराधअलीगढ़

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:अलीगंज तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर रही दो जेसीबी मशीनों पर जिलाधिकारी ने लगाया 5-5 लाख रुपये का अर्थदण्ड

जून 26, 2026
Life Styleअपराध

सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए चलाया जाए विशेष अभियान : एडीएम प्रशासन

जून 25, 2026
Life Styleअलीगढ़

नगर निकायों में 2% स्टाम्प ड्यूटी अवस्थापना निधि से विकास कार्यों के प्रस्तावों पर हुई समीक्षा बैठक

जून 25, 2026

You May also Like

Life Styleअपराध

सीरियल रेपिस्ट सतपाल उर्फ सत्तू एनकाउंटर में हुआ ढेर

जून 25, 2026
Life Styleअपराध

बोर्ड ऑफ विजिटर्स, एटा समिति द्वारा जिला कारागार एटा का त्रैमासिक निरीक्षण सम्पन्न

जून 24, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

जिले में संचालित लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट एवं प्राईवेट अस्पतालों के संचालक कर रहे सुरक्षा-व्यवस्था से खिलवाड़…. खुलेआम उड़ा रहे मानकों की धज्जियां

जून 23, 2026
Life Styleअपराध

मौहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत एसएसपी डा0 इलामारन जि. द्वारा थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया/जुलूस निकलने वाले रूट, ताजिया रखने के स्थानों का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

जून 22, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।