Life Styleराज्यराष्ट्रीय

Mausam Padey : दिल्ली-NCR में 3 दिन होगी बारिश और 27 तक चढ़ेगा पारा, 7 दिनों का जानें हाल

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी के बाद अब तामपान में धीरे-धीरे इजाफा होने लगा है। इस सप्ताह दिल्ली-एनसीआर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने 21 फरवरी तक का जो अपडेट जारी किया है उसके मुताबिक अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।

हालांकि, अगले सात दिन में तीन दिन बारिश की भी संभावना है। आइए आपको बताते हैं 15 से 21 फरवरी तक के मौसम का संभावित हाल।

15 फरवरी के लिए क्या अनुमान
गुरुवार 15 फरवरी को मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान जताया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में चटख धूप की संभावना जताई और यह सही भी साबित हुआ। दिल्लीवालों ने अच्छी धूप का आनंद लिया। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।

16 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी मौसम काफी साफ रहेगा। सुबह कोहरा रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26 और 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

17 फरवरी का मौसम
17 फरवरी (शनिवार) को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। सुबह कुहासा और धुंध रहने की संभावना है। बाद में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो पारा अधिकत 26 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

18 को क्या है अनुमान
18 फरवरी को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रह सकता है। उस दिन फरवरी में पहली बार पारा 27 डिग्री सेल्यियस तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी पहली बार 11 डिग्री तक पहुंच जाएगा। हालांकि, आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह कोहरा भी रहने की संभावना है।

19 फरवरी को बारिश
19 फरवरी को मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है। सोमवार को सुबह कुहासा दिखेगा तो दिन में बादल छाए रहेंगे। रात तक हल्की बारिश हो सकती है तो कुछ जगहों पर गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। उस दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है।

20 को कैसा रहेगा मौसम
20 फरवरी को तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है। मंगलवार को अधिकतम पारा 21 डिग्री रहने का अनुमान है तो न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बादल छाए रहेंगे तो हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। बदलों की गरज भी सुनाई देगी।

21 फरवरी को क्या हाल
21 फरवरी को लगातार तीसरे दिन हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। उस दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।

Related Articles

Back to top button