Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशराज्य

महापौर मुर्दाबाद के नारे, नगर निगम की बैठक में हंगामा, देखें वीडियो

Admin
Last updated: सितम्बर 25, 2021 6:34 पूर्वाह्न
By Admin 15 Views
Share
5 Min Read
SHARE

वाराणसी: नगर निगम सदन की बैठक में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। महापौर मुर्दाबाद के नारे लगे। पार्षदों ने बैठक स्थगित करने के नियमों का हवाला देते हुए भी शोर मचाया। करीब पांच घंटे चली बैठक में जनहित के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पास नहीं किया जा सका। म्युनिसिपल बांड, डोर टु डोर कूड़ा उठान का यूजर चार्ज, पार्किंग स्थलों के पास यूरिनल व पेयजल व्यवस्था, सीवर, पेयजल आपूर्ति व वार्डों में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के कार्य अटके होने को लेकर फैसला नहीं हो सका।

टाउनहॉल के सभागार में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बैठक शुरू हुई। पार्षद अफजाल अंसारी ने काम रोको प्रस्ताव रखा और सराय गोवर्द्धन में विकास कार्य के लिए लगे शिलापट्ट में पार्षद स्व. संजय सिंह के नाम को ढकने पर आपत्ति जताई। महापौर मृदुला जायसवाल ने निगम प्रशासन से इस शिकायत को दूर करने को कहा। इसके बाद कार्यकारिणी से पास प्रस्तावों पर चर्चा हुई। गेल द्वारा राजघाट से खिड़किया घाट के बीच सीएनजी फिलिंग स्टेशन बनाने के लिए 2000 वर्गमीटर जमीन के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे पास कर दिया गया।
तंबाकू अधिनियम को लागू करने संबंधी प्रस्ताव पर पार्षदों ने आपत्ति जताई। पार्षद सीताराम केसरी ने इसमें संशोधन की मांग की और जनहित में नगर निगम सीमा में तंबाकू पर प्रतिबंध का प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा। इस अधिनियम में तंबाकू बेचने के लिए लाइसेंस प्रक्रिया और अन्य उत्पादों की बिक्री पर रोक का विरोध हुआ। पार्षद अशोक मौर्या, दिनेश यादव ने कहा कि अधिनियम को लागू करने से पहले व्यवहारिकता देखी जानी चाहिए।

न परंपरा का ज्ञान,
न मर्यादा का ख्याल,
ये हैं भाजपा से चुनी हुयी वाराणसी की मेयर #मृदुलाजायसवाल
राष्ट्रगान भी राजनीतिक नारे की तरह।। राष्ट्र गान का अपमान। निंदनीय भी और घृणित कृत्य@INCUttarPradesh @SevadalUP @priyankagandhi @AjayLalluINC @LaljiDesaiG pic.twitter.com/AMEdL8k6Wf

— Dr Pramod Pandey (@DrPramodPandey8) September 24, 2021

शहीद विशाल पाण्डेय के नाम पर हुकुलगंज में उनकी गली का नाम रखे जाने पर सदन सहमत हो गया। राजेश यादव चल्लू, अजीत सिंह ने क्रमश: पूर्व वित्त मंत्री हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, एडवोकेट महेंद्र कुमार सिंह व संपादकाचार्य बाबूराव विष्णु पराड़कर के नाम से सड़क-गलियों के नामकरण के पूर्व के प्रस्ताव पास कराने की मांग की। विशिष्टजनों की प्रतिमाएं लगाने की चर्चा में विधिक राय लेने को कहा गया। अपर नगर आयुक्त डीडी वर्मा ने कहा कि नामकरण के लिए अनुमति लेने की की जरूरत नहीं है। हालांकि नगर आयुक्त प्रणय सिंह के विधिक राय लेने के सुझाव पर पार्षदों ने गहरी नाराजगी जताई। राजेश यादव चल्लू ने टेबल गिरा दिया, माइक फेक दिया। तभी महापौर ने आधे घंटे के लिए सदन स्थगित कर दिया। इसपर महापौर मुर्दाबाद के नारे लगे। पार्षद राजेश यादव चल्लू व कुंरकांत सिंह ने कहा कि नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 114 (2) के तहत सदन को यह अधिकार है कि निगम में निहित सड़कों, गलियों का नामकरण विशिष्टजनों के नाम पर कर दे। इसमें कहीं भी शासन से अनुमति या विधिक राय की जरूरत नहीं है। पार्षद प्रशांत सिंह पिंकू, अजीत सिंह ने सदन की अनुमति के बिना महापौर द्वारा बैठक स्थगित करने पर विरोध किया। करीब 20 मिनट बाद सदन शुरू हुआ। पार्षदों ने महापौर पर शालीनता से व्यवहार न करने का आरोप लगाया। वहीं महापौर ने सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
शहर में रविवार को सफाई न होने से नाराज सपा पार्षद भैयालाल यादव सदन के बाहर प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ गये। बैठक में जब उन्होंने यह मुद्दा उठाया तो महापौर ने कहा कि एजेंडे में शामिल होने के कारण उसी समय चर्चा होगी। जिससे नाराज पार्षद ने धरना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि रविवार को वार्डों में सफाई नहीं होती है। खासकर सपा पार्षदों के वार्डों में ज्यादा समस्या है। दो घंटे बाद उपसभापति नरसिंह दास ने उनको समझाया और बैठक में लेकर आए।

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article The Kapil Sharma Show: एक बार फिर विवादों में घिरा “द कपिल शर्मा शो”, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे दंग
Next Article महंत नरेंद्र गिरि केस: CBI ने SIT से केस की जांच के बारे में ली जानकारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधबिहार

सुनसान जंगल में युवती से सरेराह बदसलूकी, दोस्त को पीटा..वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

नवम्बर 22, 2026
अपराधअलीगढ़

सामूहिक विवाह समारोह में दूसरी शादी करने पहुंचा युवक, पहली पत्नी ने पहुंचकर किया हंगामा, सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

नवम्बर 21, 2026
अपराधअलीगढ़

एटा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से शरारती तत्वों ने की छेड़छाड़, घटना से क्षेत्र में आक्रोश

नवम्बर 20, 2026
उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऊर्जा आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के आह्वान के साथ लखनऊ में पीएनजीआरबी के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

नवम्बर 20, 2026

You May also Like

Life Styleअंतराष्ट्रीय

गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में फांसी लगाकर दी जान

नवम्बर 19, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

मतदाता ही राष्ट्र विधाता, प्रत्येक पात्र युवा समय से मतदाता सूची में कराएं अपना नाम दर्ज: डीएम एम. अरुन्मोली

नवम्बर 19, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्रा का झांसी तबादला, 16 माह बाद एटा से विदाई

नवम्बर 17, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना सकीट पुलिस, थाना साइबर एंव साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में ऑनलाइन गेमिंग एवं सट्टेबाजी से जुड़े साइबर ठगों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश

नवम्बर 16, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology