उत्तर प्रदेशएटाकासगंजराजनीति

सांसद राजवीर सिंह ने कछला गंगा घाट पर कराया सह भोज

सांसद राजवीर सिंह ने कछला गंगा घाट पर कराया सह भोज
-कार्यक्रम में एटा, कासगंज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
-सांसद ने विकसित भारत के लिए लोगों से मांगे संकल्प पत्र पर सुझाव
कासगंज। क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने शनिवार को कछला गंगा घाट पर सहभोज कार्यक्रम कराया। इस दौरान एटा, कासगंज के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सांसद ने सभी के साथ सहभोज किया औऱ आगामी लोक सभा चुनाव के बारे में चर्चा की। सह भोज के बाद पत्रकारों से वार्ता की गई। इस दौरान सांसद ने विकसित भारत के लिए संकल्प पत्र के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगे।
कार्यक्रम के दौरान सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि उनके 10 वर्ष के कार्यकाल में जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं। अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने एटा कासगंज रेल लाइन को जोड़ने के लिए धनराशि मंजूर की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद एटा जनपद को बड़ी सौगात देंगे। यह पहली बार हुआ कि देश का प्रत्येक नागरिक सरकार की किसी न किसी योजना से लाभांवित है। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब कल्याण मुफ्त योजना के अंतर्गत लगभग 80 करोड़ गरीब परिवारों को राशन की सुविधा उपलब्ध कराई, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ आवास बनवाकर गरीबों को छत देने का कार्य किया। जल जीवन मिशन के तहत 14 करोड़ गरीब परिवारों में हर घर नल से पेयजल पहुंचाया है। आयुष्मान योजना के माध्यम से 55 करोड़ लोग मुफ्त इलाज करा चुके हैं। सरकार ने आतंकवाद को समाप्त करने के लिए धारा 370 को खत्म किया। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामलला के भव्य और दिव्य मन्दिर का निर्माण कराया है। गरीब किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जोड़ा है। इसके अलावा अन्य भी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का पात्रों को लाभ मिला है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप, मारहरा विधानसभा से विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी,एटा विधायक विपिन वर्मा डेविड, पटियाली पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, विधान परिषद सदस्य आशीष यादव आशु, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़,ठाकुर श्योराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष एटा संदीप जैन, नवल कुलश्रेष्ठ, ज्ञान तिवारी, गौरी शंकर शर्मा, पंकज गुप्ता, रामेश्वर दयाल महेरे, राजेन्द्र बोहरे,डॉ नीरज सक्सेना, रमेश साहू, महेंद्र सिंह बघेल, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, रामनिवास राजपूत, डीएस लोधी, बॉबी कश्यप, सुशील गुप्ता, बीड़ी राणा, डॉ खूब सिंह, महेंद्र सिंह राणा, डॉ शिव प्रताप सिंह, डा. योगेंद्र चौहान, विनीत भारद्वाज, केपी सिंह, शरद गुप्ता, कबीर प्रताप सिंह, संजय पुंढीर, जितेंद्र बघेल, विष्णुदेव पाठक, डॉ अमित मिश्रा, नीरज मिश्रा,अनीता उपाध्याय, मनोज चौहान, संजय दुवे, कुलदीप प्रतिहार,अग्रिम जैन, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button