मुमताज लूट-हत्याकांड का खुलासा, दूसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
कानपुर। कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र में मुमताज लूट-हत्याकांड में पुलिस ने दूसरे आरोपी रानू उर्फ सुहेल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान डीसीपी और एडीसीपी साउथ की टीम से हुई मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, लूट के इरादे से आशीष और रानू घर में घुसे थे। पहचान उजागर होने पर आरोपियों ने मुमताज के साथ मारपीट की, जिससे उसकी गैरइरादतन मौत हो गई। मामले में आरोपी आशीष की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।लूट-हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को अधिकारियों की ओर से पुरस्कार भी दिया गया।
#KanpurPolice #Sadh #CrimeNews #highlight UP Police
