Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राष्ट्रीय

‘नो योर कॉन्स्टीट्यूशन’ (अपने संविधान के बारे में जानें) अभियान चलाएगी सरकार: अनुराग ठाकुर

Admin
Last updated: अगस्त 27, 2021 3:21 अपराह्न
By Admin 12 Views
Share
9 Min Read
SHARE

सूचना और प्रसारण मंत्रालय

श्री अनुराग ठाकुर ने ई-फोटो प्रदर्शनी “मेकिंग ऑफ द कॉन्स्टीट्यूशन (संविधान के निर्माण की प्रक्रिया)” और वर्चुअल फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी “चित्रांजलि@75” का शुभारंभ किया

‘नो योर कॉन्स्टीट्यूशन’ (अपने संविधान के बारे में जानें) अभियान चलाएगी सरकार: श्री ठाकुर

चित्रांजलि@75 प्रदर्शनी स्वतंत्रता सेनानियों की पवित्र यादें ताजा करेगी; मंत्रालय भविष्य में ऐसी फिल्मों को लोगों तक पहुंचाएगा: श्री ठाकुर

- Advertisement -

You Might Also Like

बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ रोडवेज का सघन अभियान 08 यात्री पकड़े गए
आकांक्षात्मक विकास खंडों के पैरामीटर्स में सुधार हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न

भारतीय फिल्मों के पास भारत की सॉफ्ट पावर को आगे बढ़ाने का एक अनूठा अवसर है: श्री जी. किशन रेड्डी

‘मेकिंग ऑफ द कॉन्स्टीट्यूशन’ (संविधान के निर्माण की प्रक्रिया) प्रदर्शनी हमारी आजादी की यात्रा के अहम पड़ाव का जश्न मनाती है, इसे हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 11 क्षेत्रीय भाषाओं में जारी किया जाएगा

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री, श्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री, श्री जी किशन रेड्डी ने आज केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन, केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी के साथ मिलकर ई-फोटो प्रदर्शनी “मेकिंग ऑफ दकॉन्स्टीट्यूशन” और वर्चुअल फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी “चित्रांजलि@75” का उद्घाटन किया।

यह कार्यक्रम न्यू इंडिया (नया भारत) की यात्रा को प्रदर्शित करने और स्वतंत्रता संग्राम के ‘अनसंग हीरोज’ (गुमनाम नायकों) सहित स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का जश्न मनाने के उद्देश्य से आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम मंत्रालय और साथ ही विभिन्न मीडिया इकाइयों द्वारा मनाए जा रहे ‘आइकॉनिक वीक’ के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था।

श्री अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि ई-फोटो प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को संविधान निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना है। यह प्रदर्शनी जनभागीदारी की दिशा में एक कदम है जो न केवल देश के युवाओं को संविधान के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करेगी बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के बारे में शिक्षित करेगी और साथ ही उन्हें राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों की भावना को लेकर जागरुक करेगी।

- Advertisement -

श्री ठाकुर ने घोषणा की कि सरकार भारत के संविधान के संस्थापक सिद्धांतों का प्रसार करने के प्रयासों में युवाओं को भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बहुत जल्द ‘नो योर कॉन्स्टीट्यूशन’ (अपने संविधान को जानें) कार्यक्रम चलाएगी।

मंत्री ने आगे कहा, “हमने अपनी परिवर्तनकारी डिजिटल क्रांति को ध्यान में रखते हुए इस संकलन को डिजिटल प्रारूप में जारी किया है। ई-बुक हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 11 भारतीय भाषाओं में जारी किया जाएगा। यह अनूठा संग्रह हमारी आजादी की यात्रा के विभिन्न पड़ावों का जश्न मनाएगा।” इस वर्चुअल प्रदर्शनी में वीडियो और भाषणों का संग्रह है और साथ ही एक रोचक क्विज भी है जिसमें हिस्सा लेने पर ई-प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

श्री ठाकुर ने वर्चुअल पोस्टर प्रदर्शनी को लेकर कहा, “चित्रांजलि@75 भारतीय सिनेमा के 75 साल का प्रतिनिधित्व करती है और मुझे यकीन है कि यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, हमारे समाज सुधारकों और हमारे सैनिकों की वीरता की पवित्र यादें ताजा करेगी। हमने अपनी पोस्टर प्रदर्शनी में ऐसी 75 प्रसिद्ध फिल्मों को शामिल करने का प्रयास किया है। मंत्री ने कहा कि भविष्य में मंत्रालय न केवल पोस्टर बल्कि इन फिल्मों को भी देश की जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।

केंद्रीय मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए इस तरह के एक व्यापक कार्यक्रम के आयोजन के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री की दृष्टि यह है कि अमृत महोत्सव एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि एक जन कार्यक्रम हो, जिसका प्रमुख सूत्र जन-भागीदारी है।” मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इन आयोजनों के माध्यम से प्रधानमंत्री युवाओं को 2047 के एक मजबूत, शक्तिशाली और आत्मविश्वास से भरे भारत की कल्पना करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं, जब हमारी आजादी के सौ साल पूरे होंगे।

श्री रेड्डी ने कहा, “चित्रांजलि@75 लोगों को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों की याद दिलाएगी। यह हमारी फिल्मों को हमारी सांस्कृतिक विरासत के हिस्से के रूप में देखने का एक अवसर है। भारतीय फिल्मों के पास भारत की सॉफ्ट पावर को आगे बढ़ाने का एक अनूठा अवसर है। मुझे विश्वास है कि फोटो और पोस्टर प्रदर्शनी देश के युवाओं को प्रेरित और उत्साहित करेगी।”

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव श्री अपूर्व चंद्रा ने कहा कि यह आयोजन हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को देश के युवाओं तक ले जाने की दिशा में किया जाने वाला एक प्रयास है।

श्री ठाकुर के साथ श्री रेड्डी, डॉ. एल मुरुगन, श्री अर्जुन राम मेघवाल और श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने इस अवसर पर प्रदर्शनी में शामिल तस्वीरों के एक कोलाज का भी अनावरण किया।

चित्रांजलि@75 के बारे में जानकारी:

यह वर्चुअल प्रदर्शनी दृश्य प्रलेखन का एक पैनोरमा है जो भारतीय सिनेमा द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों की बहादुरी एवं बलिदान के महिमामंडन को दिखाकर देश की यात्रा को पेश करती है। इनमें वे फिल्में शामिल हैं जिन्होंने समाज की अंतर्धाराओं को दिखाया और विभिन्न सुधारों का नेतृत्व किया, और साथ ही ऐसी फिल्में भी शामिल हैं जिन्होंने सशस्त्र बलों के नायकों को अमर कर दिया।

‘चित्रांजलि@ 75’, विभिन्न भाषा के सिनेमाघरों से 75 फिल्मों के पोस्टर और तस्वीरों के माध्यम से देशभक्ति के विभिन्न भावों को प्रस्तुत करती है। प्रदर्शनी को तीन खंडों में विभाजित किया गया है: ‘सामाजिक सुधार का सिनेमा’, ‘सिनेमा के लेंस के माध्यम से स्वतंत्रता संघर्ष’ और ‘बहादुर सैनिकों को सलामी।’

मूक फिल्म भक्त विदुर (1921) से शुरू होकर हाल ही में आयी स्वतंत्रता सेनानी उयालवाड़ा नरसिंह रेड्डी के जीवन से प्रेरित तेलुगु फिल्म ‘सई रा नरसिंह रेड्डी’ (2019) तक, इन 75 तस्वीरों में प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनियों के साथ-साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम की भावना, सामाजिक बुराइयों पर विजय और हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले नायकों की वीरता को दर्शाने वाली विभिन्न भाषाओं की फिल्में शामिल हैं।

प्रदर्शनी को साझा करने और डाउनलोड करने के विकल्पों की सुविधाओं के साथ उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है।

मेकिंग ऑफ द कॉन्स्टीट्यूशन के बारे में जानकारी:

भारत की आजादी के 75 साल के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में, सूचना और प्रसारण मंत्रालय स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं पर, पूरे एक वर्ष के लिए ई-बुक या ई-पुस्तकों की एक श्रृंखला शुरू कर रहा है। इस श्रृंखला में पहला ई-बुक ‘मेकिंग ऑफ दि कांस्टिट्यूशन’ है। इसके बाद देश का एकीकरण, स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाएं, आदिवासी आंदोलन, क्रांतिकारी/गांधीवादी आंदोलन आदि विषयों पर ई-बुक जारी किए जाएंगे।

लगभग 25 दुर्लभ तस्वीरों वाले ई-बुक ‘मेकिंग ऑफ द कॉन्स्टीट्यूशन’ में संविधान के निर्माण की प्रक्रिया को दर्शाया गया है। इसमें उन वीडियो और भाषणों के लिंक भी हैं जो आकाशवाणी के अभिलेखागार और फिल्म डिवीजन से लिए गए हैं।

ई-बुक में एक अतिरिक्त रोचक/आकर्षक क्विज भी है जिसमें पाठकों की रुचि बढ़ाने और नागरिकों की ‘जनभागीदारी’ सुनिश्चित करने के लिए 10 प्रश्नों का एक सेट शामिल है।

यह ई-बुक हिंदी और अंग्रेजी तथा 11 अन्य भाषाओं (उड़िया, गुजराती, मराठी, असमिया, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, बंगाली, उर्दू) में उपलब्ध होगा। क्षेत्रीय पत्र सूचना कार्यालय/क्षेत्रीय आउटरीच ब्यूरो स्थानीय विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों को लिंक उपलब्ध कराएंगे और साथ ही अपने-अपने सोशल मीडिया मंचों पर उनका प्रचार करेंगे।

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article भारत खेल प्रधान देश बने और ओलंपिक का आयोजन करे: राजनाथ
Next Article UP Crime News: एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की सभी आपराधिक घटनाएं
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशमैनपुरी

डीएम ने जांची विकास कार्यों की रफ्तार: गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर, तीन माह में पूर्ण होंगे धार्मिक पर्यटन कार्य

मई 14, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

एटा में ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन, सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

मई 14, 2026
अपराधअलीगढ़

उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सघन औचक निरीक्षण अभियान जारी

मई 13, 2026
अपराधअलीगढ़

जिलाधिकारी ने किया रेलवे रोड विद्युत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

मई 12, 2026

You May also Like

अलीगढ़आगरा

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल की चौथी रैंक

मई 10, 2026
अपराधअलीगढ़

अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन का सख्त शिकंजा, 03 ट्रक पकड़े 

मई 10, 2026
अपराधअलीगढ़

एसएसपी के निर्देशन में समस्त थाना/कार्यालयों पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

मई 10, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना जलेसर साइबर क्राइम टीम द्वारा 29,000 रुपये की धनराशि पीडित के खाते में कराई गई वापस

मई 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।